फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुखद: कोरोना से जुड़वा भाइयों की मौत, पिता बोले- पता था कि दोनों साथ आएंगे या कोई नहीं लौटेगा

Tue, 18 May 2021 06:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 18 May 2021 06:56 PM IST
सार

मेरठ के दो जुड़वां भाई, 24 साल पहले एक ही दिन पैदा हुए और अब एक साथ ही नौकरी कर रहे थे। एक साथ दोनों को कोरोना हुआ और पिछले सप्ताह दोनों की कुछ घंटों के अंतराल में मौत हो गई।

विज्ञापन
Twin techi brothers died due to corona in Meerut, father said i knew it either both will return or no one will come back
जोफ्रेड वर्गीज ग्रेगरी और राल्फ्रेड जॉर्ज ग्रेगरी जुड़वां भाइयों के फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

कोरोना महामारी के बीच मेरठ में अपने जुड़वां बेटों को खोने वाले ग्रेगरी परिवार पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों बेटों की मौत में अंतर था तो केवल चंद घंटों का। जुड़वां भाई न सिर्फ शक्ल से एक जैसे दिखते थे, बल्कि बचपन से ही एक साथ रहते एक साथ खाते, पढ़ाई करते और एक साथ ही नौकरी भी पाई। महामारी के बीच दोनों को एकसाथ कोरोना ने जकड़ लिया, परिजन दिन- रात दोनों बेटों की सलामती की दुआ कर रहे थे लेकिन जो हुआ उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। 



मेरठ में छावनी क्षेत्र के निवासी राफेल के जुड़वां बेटों जोफ्रेड वर्गीज ग्रेगरी और राल्फ्रेड जॉर्ज ग्रेगरी का जन्म महज तीन मिनट के अंतर पर हुआ था और दुर्भाग्य की बात है कि महज 24 साल की उम्र में दोनों की कोरोना वायरस संक्रमण के बाद कुछ ही घंटों के अंतराल पर मौत हो गई।

Twin techi brothers died due to corona in Meerut, father said i knew it either both will return or no one will come back
अपने माता-पिता के साथ दोनों भाई। - फोटो : amar ujala

मेरठ में कोरोना वायरस संक्रमण से महज कुछ ही घंटों के भीतर अपने जुड़वा बेटों को खोने वाले शिक्षक ग्रेगरी रेमंड राफेल का कहना है कि 'मैं जानता था, अगर लौटेंगे तो दोनों साथ, वरना कोई वापस नहीं आएगा। जन्म से लेकर जाने तक दोनों ने सब कुछ साथ-साथ किया।'


 
Twin techi brothers died due to corona in Meerut, father said i knew it either both will return or no one will come back
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

बता दें कि बीते 23 अप्रैल को दोनों का जन्मदिन था और दोनों ने परिवार के साथ मिलकर खुशी-खुशी अपना 24वां जन्मदिन मनाया था। लेकिन उसके अगले दिन यानी 24 अप्रैल को दोनों को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई। कोरोना से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद पिछले सप्ताह दोनों का कुछ घंटों के अंतराल में निधन भी हो गया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Twin techi brothers died due to corona in Meerut, father said i knew it either both will return or no one will come back
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

परिजनों के अनुसार, जोफ्रेड की 13 मई को मौत हुई। इसके कुछ घंटों बाद 14 मई को राल्फ्रेड ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पेशे से शिक्षक ग्रेगरी राफेल और उनकी पत्नी सोजा ग्रेगरी का परिवार अपने दोनों बेटों की मौत होने से एक झटके में बिखर गया।


 
विज्ञापन
Twin techi brothers died due to corona in Meerut, father said i knew it either both will return or no one will come back
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

राफेल ने बताया, 'राल्फ्रेड ने अस्पताल से आखिरी बार अपनी मां को कॉल किया था। उसने कहा था कि उसकी तबीयत में सुधार है। उसने जोफ्रेड की तबीयत के बारे में पूछा, लेकिन हमने उससे झूठ बोला। हमने उसे नहीं बताया कि जोफ्रेड अब इस दुनिया में नहीं है। हमने उसे बताया कि जोफ्रेड को दिल्ली के एक अस्पताल में भेजा जा रहा है, लेकिन शायद उसे पता था। उसने अपनी मां से साफ कहा कि आप झूठ बोल रही हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed