फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुड़वां भाइयों की कहानी: एक साथ जन्म, फिर साथ बने इंजीनियर, अब आखिरी रहा दोनों की जिंदगी का 24वां जन्मदिन

Tue, 18 May 2021 04:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 May 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus: Two twin brothers died of corona after 24 years of birth in Meerut and see photos
अपने माता-पिता के साथ दोनों भाई। - फोटो : amar ujala

देश में कोरोना का कहर जारी है और इस महामारी को कोई भी अपने जीवन में भूल नहीं पाएगा। कोरोना ने किसी का भाई, किसी के माता-पिता तो किसी के जिगर के टुकड़ों को ही छीन लिया है। करीब 24 साल पहले एक मां ने अपने दो जुड़वां बेटों को जन्म दिया। घर में जुड़वां बेटे होने से पिता और परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद माता-पिता ने मेहनत से दोनों बेटों को पढ़ाया। वहीं दोनों भाइयों ने एक साथ इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर एक साथ ही दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर बने। लेकिन किसी को क्या पता था कि दोनों की इतनी जल्दी और एक साथ मौत हो जाएगी।



कोरोना की वजह से उत्तर प्रदेश के मेरठ में ऐसा दुखद संयोग सामने आया है जिसने सभी को झकझोर दिया है। मेरठ के दो जुड़वां भाई, 24 साल पहले एक ही दिन पैदा हुए और अब एक साथ ही नौकरी कर रहे थे। बताया गया कि एक साथ दोनों को कोरोना हुआ और पिछले सप्ताह दोनों की कुछ घंटों के अंतराल में मौत हो गई। दोनों भाइयों की मृत्यु से उनके माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

Corona Virus: Two twin brothers died of corona after 24 years of birth in Meerut and see photos
जुड़वां भाइयों के फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

मेरठ के रहने वाले ग्रेगरी रेमंड राफेल के घर 23 अप्रैल 1997 को दो जुड़वां भाइयों ने जन्म लिया था, जुड़वां होने की वजह से दोनों बच्चे एक जैसे दिखते थे और उनका नाम जोफ्रेड वर्गीज ग्रेगरी और राल्फ्रेड जॉर्ज ग्रेगरी रखा। दोनों बच्चे एक साथ बड़े हुए और एक साथ पढ़ाई की।

Corona Virus: Two twin brothers died of corona after 24 years of birth in Meerut and see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

परिवार का कहना है कि दोनों के सिर्फ चेहरे ही नहीं मिलते थे, दोनों का व्यवहार भी एक जैसा ही था। दोनों बेटों ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की और दोनों ही हैदराबाद में नौकरी कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Virus: Two twin brothers died of corona after 24 years of birth in Meerut and see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

बता दें कि बीते 23 अप्रैल को दोनों का जन्मदिन था और दोनों ने परिवार के साथ मिलकर खुशी-खुशी अपना 24वां जन्मदिन मनाया था। लेकिन उसके अगले दिन यानी 24 अप्रैल को दोनों को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई। कोरोना से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद पिछले सप्ताह दोनों का कुछ घंटों के अंतराल में निधन भी हो गया। 

विज्ञापन
Corona Virus: Two twin brothers died of corona after 24 years of birth in Meerut and see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

उनके पिता ग्रेगरी रेमंड राफेल ने बताया कि वे जानते थे कि अगर उनके बच्चे कोरोना से रिकवर होंगे तो एक साथ होंगे। उनके पिता के अनुसार, 13 मई को जोफ्रेड वर्गीज ग्रेगरी का निधन हुआ और उसके अगले दिन 14 मई को राल्फ्रेड जॉर्ज ग्रेगरी का भी निधन हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed