उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा तीन घायलों का मेरठ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो परिवार वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। देखिए हादसे की तस्वीरें...
2 of 9
अस्पताल में घायल
- फोटो : अमर उजाला
झिंझाना थाना क्षेत्र में उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब दो परिवार स्कार्पियो गाड़ी से वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। यहां मंगलवार तड़के करीब 3 बजे एक स्कार्पियो और ट्रक की भयंकर टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही कार में सवार लोग इधर-उधर बिखर गए और मौके पर पांच लोगों की मौत हो गई।
3 of 9
अस्पताल में घायल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को बमुश्किल कार से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में कराया, जहां उपचार के दौरान चार लोगों ने दम तोड़ दिया। अभी तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
4 of 9
अस्पताल में घायल
- फोटो : अमर उजाला
यह हादसा उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हुआ। झिंझाना थाना इलाके में मेरठ करनाल हाईवे पर गांव लक्ष्मणपुरा के पास ट्रक और स्कार्पियो की भीषण टक्कर हो गई।
5 of 9
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इस हादसे में स्कार्पियो सवार नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेरठ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।