मंगलवार को शाम करीब चार बजे का समय था। सुबह से मकान का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजे में लगा ताला तोड़ दिया। इसके बाद जैसे ही उन्होंने कमरे में अंदर जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे के अंदर मशहूर गायक व उनकी पत्नी और बेटी की लाश पड़ी थी। यह नजारा देखते ही वहां चीख- पुकार मच गई। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-
2 of 7
लाल घेरे में गायक अजय पाठक व उनकी बेटी
- फोटो : अमर उजाला
मशहूर भजन गायक सहित पत्नी व बेटी की हत्या
शामली जिले की पंजाबी कॉलोनी में मंगलवार शाम को मशहूर भजन गायक अजय पाठक (42 वर्ष) व उनकी पत्नी स्नेहा पाठक और बेटी वसुंधरा पाठक (13 वर्ष) की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। तीनों के शव घर में ही पड़े थे।
3 of 7
घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची
- फोटो : अमर उजाला
वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बाद डीएम और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार अजय का बेटा भी गायब बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
4 of 7
गायक अजय पाठक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि मंगलवार शाम को परिजन व पड़ोसी उनके घर के अंदर गए तो तीनों के शव कमरे के अंदर पड़े थे। इस दौरान वहां चीख- पुकार मच गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
5 of 7
गायक अजय पाठक और बेटी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का मानना है कि वारदात काफी देर पहले हो चुकी थी। इस खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं मौके पर लोगों की भारी संख्या में भीड़ जमा हई है।