भाई-बहन के प्यार, विश्वास और अटूट रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के लिए बाजार सजकर तैयार है। मेरठ शहर में गिफ्ट की दुकानों से लेकर चॉकलेट शॉप, बेकरी शॉप और मिठाइयों की दुकानों पर इन दिनों आकर्षक पैकिंग में उपहार सजे हैं। आइए जानते हैं आखिर मार्केट में राखी पर बहन और भाईयों के लिए उपहारों के आखिर क्या क्या विकल्प हैं :-
बहना के लिए अब तक नहीं लिया तोहफा... तो जल्दी खरीदें, राखी पर दें प्यारा सा उपहार
बहनों-भाइयों के लिए ये हैं उपहार
रक्षाबंधन के लिए गिफ्ट गैलरीज पर कॉफी मग, क्रॉकरी, ग्रीटिंग कार्ड, विंडचाइम, फोटोफ्रेम, कीरिंग, मैसेजप्लेट से लेकर ज्वेलरी, पेन, डायरी, एलबम, मोबाइल कवर, बैग व दूसरे आइटम हैं। क्रिस्टल की मूर्तियां, शाइनिंग बुद्धा, सजावटी सामान भी हैं।
ऑनलाइन भेजें राखी और उपहार
मिठाई से ज्यादा मेवों, चॉकलेट, जूस की मांग
भाई तक राखी पहुंचाने में जुटा डाक विभाग
डाक विभाग भाई तक राखी पहुंचाने में जुट गया है। छुट्टियों के कारण विभाग कई दिन तक बंद रहा है, जिस कारण काम नहीं हो सका। अब डाकघरों में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री को अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। डाक वितरण का काम भी दो घंटे बढ़ा दिया गया है। रक्षाबंधन से 10 से 15 दिन पहले लोग राखियां पोस्ट करनी शुरू कर देते हैं। अधिकांश लोग डाकघरों से स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराते हैं, लेकिन इस बार रक्षाबंधन से पहले कई छुट्टियां पड़ गईं। 12 से 22 अगस्त तक चार दिन डाकघर बंद रहे। 17 को आधे दिन काम हुआ। ऐसे में डाक बुकिंग और वितरण काम भी बंद रहा।
सिटी डाकघर को ही लें तो यहां प्रतिदिन 4 हजार से अधिक स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री हो रही हैं, जबकि इतनी ही साधारण डाक होती हैं। डाक वितरण के लिए 33 डाकिये हैं। डाक लेट न हो इसलिए डाक विभाग ने शहर के कैंट और सिटी डाकघरों में एक-एक अतिरिक्त काउंटर खुलवा दिया है। महिला ग्राहकों की संख्या अधिक होने पर उनके लिए अलग से व्यवस्था की गई है। डाक डिस्पेच और वितरण का काम भी दो घंटे बढ़ा दिया है। सिटी डाकघर में सुबह साढे़ सात से आठ बजे तक डाकियों को डाक लेकर रवाना किया जा रहा है। डाकघरों में रक्षाबंधन के दिन छुट्टी नहीं होती, लेकिन इस बार रविवार पड़ रहा है। ऐसी संभावना है कि विभाग इस दिन भी डाक वितरण के निर्देश दे सकता है। सिटी डाकघर के प्रभारी सीनियर पोस्टमास्टर रतन सिंह ने बताया कि दो काउंटरों पर बुकिंग शुरू की गई है, जबकि अतिरिक्त समय देकर डाक बंटवाई जा रही है।