फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतरें में जिंदगियां: यूपी में बाढ़ जैसे हालात, कई गांवों पर मंडराया बड़ा खतरा, प्रशासन हुआ अलर्ट, तस्वीरें

Sat, 20 Aug 2022 09:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Aug 2022 09:46 PM IST
विज्ञापन
There has been a flood-like situation in Ganges and Malan rivers and many villages are under threat
बाढ़ जैसे हालात। - फोटो : amar ujala

पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद शनिवार को गंगा, कोटावाली और मालन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। गंगा का पानी गांव रावली और ब्रहमपुरी तक पहुंच गया है। कोटावाली नदी के रपटे पर पानी के तेज बहाव में दो ट्रक फंस गए। इनके फंसने और मलबा बहकर आने से करीब नौ घंटे यहां यातायात प्रभावित रहा। 



बताया गया कि बिजनौर बैराज पर खतरे का निशान 220 मीटर पर है। शनिवार शाम छह बजे यहां गंगा 219.70 मीटर पर बह रही थी। हरिद्वार के भीमगौडा बैराज से डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, गंगा का जलस्तर अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते प्रशासन सतर्क हो गया है।

There has been a flood-like situation in Ganges and Malan rivers and many villages are under threat
बाढ़ जैसे हालात। - फोटो : amar ujala

बढ़ा गंगा का जलस्तर, तटबंध हुए क्षतिग्रस्त
पिछले 24 घंटों से पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। कई स्थानों पर कच्चे तटबंध के टूटने का खतरा भी बढ़ गया है, जिसे दुरुस्त करने के लिए ग्रामीण जुटे हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने गंगा के आसपास के गांव के लोगों को अलर्ट किया है। 

There has been a flood-like situation in Ganges and Malan rivers and many villages are under threat
गंगा में जलस्तर बढ़ा। - फोटो : amar ujala

बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि खादर क्षेत्र के फतेहपुर प्रेम गांव के समीप 24 घंटे से गंगा का कटान चल रहा था। जिसे रोकने के लिए स्थानीय ग्रामीण संत बाबा मुख्तार सिंह भूरी वालों के नेतृत्व में जुटे हुए हैं। बाबा मुख्तार सिंह ने बताया कि यहां पर बल्ली और मिट्टी के कट्टे लगाकर कच्चे तटबंध की सुरक्षा की जा रही है। कई और स्थानों पर भी तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
There has been a flood-like situation in Ganges and Malan rivers and many villages are under threat
बाढ़ जैसे हालात। - फोटो : amar ujala

अलर्ट पर बाढ़ चौकियां
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार खादर क्षेत्र में बनाई गई बाढ़ चौकियों पर लेखपालों की तैनाती की गई है। हर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं हरिद्वार के भीमगौडा बैराज से भी संपर्क साधकर गंगा के जलस्तर बढ़ने घटने की जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
There has been a flood-like situation in Ganges and Malan rivers and many villages are under threat
गंगा पुल पर कटान हुआ तेज। - फोटो : amar ujala

तटबंध पर पहुंची पुलिस
गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए खादर क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के लिए दरोगा अरुण चौधरी ने भी फतेहपुर प्रेम गंगा घाट क्षतिग्रस्त तटबंध पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed