फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर कटी लाश का अपडेट: बदनसीबी देखिए, अभी तक कब्र को नसीब नहीं हुई आखिरी मिट्टी, खौफनाक थी वारदात

Sat, 20 Aug 2022 05:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Aug 2022 05:08 PM IST
विज्ञापन
Meerut Shaina Murder Case: head of Shania reached Lisadigate police station after post-mortem
शाइना मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शाइना उर्फ सानिया की बदनसीबी देखिए कि अभी तक उसकी कब्र को आखिरी मिट्टी भी नसीब नहीं हुई। शुक्रवार को उसके सिर का पोस्टमार्टम होने के बाद लिसाड़ी गेट थाने में रखा गया। वहीं सिर और बाल डीएनए टेस्ट के लिए गाजियाबाद निवाड़ी स्थित फॉरेंसिक लैब भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने तक सिर का दफीना नहीं हो पाएगा। 



उधर, शालीमार गार्डन के हर शख्स की जुबां पर यही शब्द हैं कि पता नहीं कब उसकी कब्र पर अंतिम मिट्टी डलेगी।

Meerut Shaina Murder Case: head of Shania reached Lisadigate police station after post-mortem
शाइना का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

बता दें कि 12 अगस्त की सुबह लक्खीपुरा गली नंबर 28 में कब्रिस्तान के बाहर गली में युवती का सिर कटा शव मिला था। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। 

Meerut Shaina Murder Case: head of Shania reached Lisadigate police station after post-mortem
शाइना हत्याकांड, मेरठ - फोटो : अमर उजाला

वहीं 17 अगस्त को सानिया के प्रेमी ने पुलिस के मुखबिर को जानकारी दी कि उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अब वह युवती गायब है। मुखबिर ने सिपाही के माध्यम से सीओ को जानकारी दी। इसके बाद एसओजी प्रेमी को लेकर युवती के घर पहुंची। पिता से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बेटी की हत्या कबूल कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Shaina Murder Case: head of Shania reached Lisadigate police station after post-mortem
शाइना का फाइल फोटो व हत्यारोपी पिता - फोटो : अमर उजाला

पिता ने बताया कि बेटी अपनी मर्जी से युवक से प्यार करती थी। निकाह की जिद पर अड़ी थी, इसलिए हत्या कर दी। बेटी की हत्या के बाद सिर माधवपुरम नाले में फेंक दिया। उसे पुलिस ने गुरुवार को ब्रह्मपुरी नाले से बरामद किया था।

विज्ञापन
Meerut Shaina Murder Case: head of Shania reached Lisadigate police station after post-mortem
शाइना हत्याकांड, मेरठ - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि सिर का पोस्टमार्टम कराकर थाने रखा गया है। अब उसे जांच के लिए गाजियाबाद निवाड़ी स्थित फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed