फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल में धर्मांतरण: मेरठ में दर्ज हुआ पहला मुकदमा, ताराचंद ने दाढ़ी कटवाकर कहा था- सिर्फ नमाज पढ़ी, इस्लाम नहीं कबूला, तस्वीरें

Mon, 28 Jun 2021 07:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 28 Jun 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
The first case of conversion has been registered in Mundali police station against two including Tarachand in Meerut
मेरठ में धर्मांतरण का मामला। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में नए कानून के तहत धर्मांतरण का पहला मुकदमा मुंडाली थाने में दर्ज हुआ है। मुंडाली थाना क्षेत्र के मऊ खास गांव का रहने वाला ताराचंद हत्या के मामले में 2017 से जेल में बंद था। बताया गया कि जेल में उसका धर्मांतरण कराया गया। वहीं जेल से पैरोल पर बाहर आए ताराचंद ने गांव के कई युवकों को धर्मांतरण करने की बात कही। जिसका हिंदू संगठन के लोगों ने विरोध किया और मुंडाली थाने की मऊ खास चौकी पर हंगामा भी किया था। इस मामले की जांच सीओ किठौर कर रहे हैं। 

सीओ के निर्देश पर सोमवार को ताराचंद और उसका धर्मांतरण कराने वाले उस्मान निवासी घोसीपुर खरखौदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। सीओ किठौर बृजेश सिंह ने बताया है कि 3/5 उत्तर प्रदेश धर्मांतरण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ताराचंद की कटवाई थी दाढ़ी
ताराचंद ने दाढ़ी कटवा दी है और उसका कहना है कि उसने सिर्फ नमाज पढ़ी है, इस्लाम कबूल नहीं किया है। गांव के कुछ लोग उस पर धर्मांतरण की बात कहने का जबरन दबाव बना रहे हैं। इससे पहले हिंदू संगठन के लोगों ने जेल में उसके धर्मांतरण का आरोप लगाकर हंगामा किया था।

The first case of conversion has been registered in Mundali police station against two including Tarachand in Meerut
मेरठ में धर्मांतरण का मामला। - फोटो : amar ujala

मुंडाली थाना क्षेत्र के मऊ खास गांव का ताराचंद वर्ष 2017 से जेल में बंद था। वह एक महीने पहले जेल से पैरोल पर आया है। बीते शुक्रवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मऊ खास पुलिस चौकी पर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में ही बंद खरखौदा क्षेत्र के युवक ने ताराचंद को दो लाख रुपये देकर उसका धर्मांतरण करा दिया। ताराचंद मस्जिद में नमाज पढ़ता है और गांव में आकर हिंदू युवाओं को भी धर्मांतरण कराने का दबाव बना रहा है। बताया गया है कि यह मामला तूल पकड़ता, इससे पहले ही मुंडाली थाना पुलिस ने ताराचंद की दाढ़ी कटवा दी और उसका एक वीडियो भी बना लिया था।

The first case of conversion has been registered in Mundali police station against two including Tarachand in Meerut
ताराचंद। - फोटो : amar ujala

वहीं ताराचंद का कहना है कि जेल में उसकी बैरक में 50 मुस्लिम युवक बंद थे। इसमें एक युवक ने हत्या के केस में उसकी मदद की और पैरोल पर उसे जेल से बाहर कराया है। इसके चलते वह मुस्लिम युवकों के साथ जेल में ही नमाज पढ़ने लगा था। उसका कोई धर्मांतरण नहीं हुआ और न ही उसने इस्लाम कबूल किया है। वह गांव में अपने घर पर रहता है। कुछ लोग उस पर जबरन दबाव बना रहे हैं कि वह धर्मांतरण की बात कहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
The first case of conversion has been registered in Mundali police station against two including Tarachand in Meerut
मेरठ में धर्मांतरण का मामला। - फोटो : amar ujala

धर्मांतरण के आरोप और हंगामे के बाद खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया। मऊ खास के एक युवक ने ताराचंद और एक मुस्लिम युवक के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी थी।

विज्ञापन
The first case of conversion has been registered in Mundali police station against two including Tarachand in Meerut
मेरठ में धर्मांतरण का मामला। - फोटो : amar ujala

आरोप लगाया कि ताराचंद उस पर धर्मांतरण करने का दबाव बना रहा था। इस मामले में ताराचंद के बयान दर्ज किए गए थे। ताराचंद पर जो युवक धर्मांतरण होने की बात कहने का दबाव बना रहे हैं, पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed