फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder Photos: दीन मोहम्मद की हत्या से पत्नी-बेटी का रो-रोकर बुरा हाल, जंगल में पड़ी मिली लाश, जल्द खुलेगा राज

Wed, 29 Jun 2022 09:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 Jun 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
The dead body has been recovered after the murder of Din Mohammad in Bhawanpur of Meerut see photos
दीन मोहम्मद हत्याकांड। - फोटो : amar ujala

मेरठ में भावनपुर क्षेत्र के स्याल गांव के जंगल में जनसेवा केंद्र संचालक दीन मोहम्मद की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। दीन मोहम्मद की बाइक और अन्य सामान गायब मिला, जिससे अंदेशा है कि लूट के विरोध में हत्या की गई है। हालांकि, दीन मोहम्मद के एक दोस्त और रिश्तेदार पर भी शक जताया जा रहा है। पुलिस की मौजूदगी में शव को सुपुर्द-ए-खाक कराया गया। इस मामले में नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।



नौचंदी थाना क्षेत्र करीमनगर गली नंबर-9 निवासी दीन मोहम्मद पुत्र भूरे मूलरूप से गांव छिलौरा, भावनपुर का रहने वाला है। उसे ताऊ बाबूदीन ने गोद ले रखा था। दीन मोहम्मद ने 60 फुटा रोड समर गार्डन लिसाड़ी गेट और अपने घर करीमनगर में जनसेवा केंद्र चला रखा था।

The dead body has been recovered after the murder of Din Mohammad in Bhawanpur of Meerut see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

इसके अलावा सदर तहसील के मुंशी के पास उसका काफी आना-जाना था। सोमवार शाम दीन मोहम्मद डूडा विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को चिकन देने के लिए आया था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रात में उसकी काफी तलाश करने के बाद नौचंदी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलवार सुबह दीन मोहम्मद का शव भावनपुर के स्याल गांव के जंगल में छोइया के पास गोली लगा शव मिला। दीन मोहम्मद के शव की पहचान उसके भाई मोनू ने पोस्टमार्टम हाउस पर जाकर की।

The dead body has been recovered after the murder of Din Mohammad in Bhawanpur of Meerut see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

दौड़ लगा रहे युवकों ने पुलिस को दी जानकारी
स्याल गांव निवासी कुछ युवक रोजाना की तरह मंगलवार सुबह के समय दौड़ लगा रहे थे। उन्हें स्याल छोइया के पास गोली लगा शव दिखाई दिया, जिसकी सूचना उन्होंने भावनपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ सदर देहात पूनम सिरोही व भावनपुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक मय फोर्स मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी करते हुए पूरे मामले से नौचंदी थाने को अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
The dead body has been recovered after the murder of Din Mohammad in Bhawanpur of Meerut see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

हत्या के बाद शव बोरे में डालकर फेंका
गांव स्याल छोइया के समीप पड़े शव के समीप लाल रंग का प्लास्टिक बोरा पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारोपी दीन मोहम्मद की हत्या के बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में डालकर स्याल छोईया के समीप डालकर फरार हो गए। हत्यारोपियों ने करीमनगर निवासी दीन मोहम्मद को तीन गोली मारी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से एक खोखा बरामद किया था।

विज्ञापन
The dead body has been recovered after the murder of Din Mohammad in Bhawanpur of Meerut see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

हत्या के पीछे परिचित का हाथ होने की आशंका
मृतक के भाई मीनू ने बताया कि दीन मोहम्मद बाइक से चार-पांच लोगों का खाना लेकर कचहरी गया था। उसने फोन पर आखिरी बार कचहरी से निकलने की जानकारी दी। इसके बाद उसका फोन बंद पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि दीन मोहम्मद की हत्या रंजिशन किसी परिचित ने की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed