फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगीराज में दुकान बंद कर हो गए फरार, सपा सरकार में यहां अधिकारी नहीं आते थे

Fri, 14 Apr 2017 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 14 Apr 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
The commercial tax department's raid in Sotiganj, tax evasion of 3.40 crore caught
सोतीगंज में छापेमारी

एडीएम वित्त और एसपी सिटी के नेतृत्व में सोतीगंज और गंज बाजार में बृहस्पतिवार को वाणिज्य कर विभाग की 20 सदस्यीय चार टीमों ने चार कबाड़ियों के प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापे मारे। इस दौरान प्रारंभिक तौर पर करीब 3.40 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई। टीम के अफसरों ने मौके से खरीद और बिक्री का रिकॉर्ड जब्त कर लिया। दो कबाड़ियों (कारोबारियों) का रजिस्ट्रेशन पंजीकृत नहीं पाया गया।

The commercial tax department's raid in Sotiganj, tax evasion of 3.40 crore caught
सोतीगंज में छापेमारी

वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर धीरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार स्पेशल इंवेस्टीगेशन ब्रांच (एसआईबी) और सचल दल की टीमों को इनपुट मिला था कि सोतीगंज के कई कबाड़ी टैक्स चोरी कर रहे हैं। जिस पर अफसरों को इसकी पड़ताल में लगाया गया। जांच में स्पष्ट हुआ कि हाजी मुस्ताक अहमद और अली टायर एंड एलॉय व्हील द्वारा टैक्स चोरी की जा रही है। विभागीय जांच में सामने आया कि दोनों की फर्म पंजीकृत हैं। लेकिन उनके द्वारा टैक्स चोरी की जा रही है। 

The commercial tax department's raid in Sotiganj, tax evasion of 3.40 crore caught
सोतीगंज में छापेमारी

जांच टीम ने बताया कि पप्पू मार्ट्स स्पेयर पार्ट्स और मुल्ला जी शमशेर टायर नाम की फर्म पर भी भारी टैक्स चोरी की जा रही है। पड़ताल के बाद विभाग ने डीएम समीर वर्मा को इसकी जानकारी देते हुए फोर्स मांगी। जिस पर जिला प्रशासन की तरफ से एडीएम वित्त गौरव वर्मा और एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी के साथ बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे संयुक्त छापामारी शुरू की गई, जो करीब सवा घंटे तक चली।

विज्ञापन
विज्ञापन
The commercial tax department's raid in Sotiganj, tax evasion of 3.40 crore caught
सोतीगंज में छापेमारी

ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर विनोद कुमार गुप्ता और अभय शुक्ला के अलावा सहायक कमिश्नर विजय सोनी और पवन कुमार के नेतृत्व में दो-दो टीमें गठित की गई थीं। कार्रवाई के दौरान पूछताछ में संबंधित व्यापारी (कबाड़ी) खरीद और बिक्री का हिसाब ठीक से नहीं दिखा पाए। खासकर खरीद का ब्यौरा कहीं पर नहीं था।

विज्ञापन
The commercial tax department's raid in Sotiganj, tax evasion of 3.40 crore caught
सोतीगंज में छापेमारी

अगर किसी के पास था तो सिर्फ नए पार्ट्स का। क्योंकि चारों प्रतिष्ठानों पर नया व पुराना माल बेचा जा रहा है। अगर कोई कबाड़ी पुराना सामान बेचता है तो उसे भी बिल से खरीदना होगा और बिल से बेचना होगा। वैसे भी पुरानी गाड़ियां आदि नीलामी के जरिये ही खरीदे जाने की व्यवस्था है। अली टायर की तरफ से कैश मीमो और टैक्स इन्वायस दिखाई गई। लेकिन उन पर कोई सीरियल नंबर नहीं था। किसी-किसी पर तो हाथ से ही लिखा हुआ था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed