फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादियों पर चढ़ा मेहंदी की महफिल का रंग, देखें तस्वीरें

Sat, 04 Nov 2017 03:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 04 Nov 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
The color of the Mehndi ascended on weddings, see photos
दुल्हन के हाथों में लगी मेहंदी - फोटो : अमर उजाला

हाथ में पान, सुपारी और हल्दी की गांठ बंधा रुमाल, ताकि दुल्हन को किसी की नजर न लगे। सहेलियों से मेहंदी लगवाना और भाभियों का वर को हल्दी चढ़ाने की रस्मों में नएपन का भरपूर तड़का। अब वर-वधू पक्ष के लोग केवल विवाह और जयमाला पर ही ध्यान नहीं दे रहे, मेहंदी, हल्दी और लेडीज संगीत पर भी पूरा जोर दिया जा रहा है। थीम बेस्ड मेहंदी पार्टी, विंटेज लेडीज संगीत और शाही तरीके से हल्दी की रस्म को निभाया जा रहा है। प्रॉप्स, फूलों व गोटा के गहनों को पहनकर दुल्हन मेहंदी लगवा रही हैं। सहेलियां, बहनें और रिश्तेदार भी थीम बेस्ड परिधान में सजकर मेहंदी की रस्म में शामिल हो रहे हैं। ढाई से पांच लाख रुपये केवल मेहंदी पर खर्च किए जा रहे हैं।

मेहंदी, हल्दी में खर्च हो रहा अच्छा बजट

The color of the Mehndi ascended on weddings, see photos
दुल्हन के हाथों में लगी मेंहदी - फोटो : अमर उजाला

लोग पूरी शादी से हटकर मेहंदी, हल्दी और लेडीज संगीत जैसी रस्मों में अच्छा बजट खर्च कर रहे हैं। थीम बेस्ड सजावट, फूलों से बना शामियाना, मैचिंग कपड़े, क्राउन, चश्मा, कार्टून चश्मे, परिचय देने वाली पट्टियां, बिल्ले, नाम के सेशे, मिस इंडिया का ताज, फू लों के गहने, गोटापत्ती और मोतियों के बने गहने विशेषकर मेहंदी, हल्दी में नजर आ रहे हैं। दुल्हन की बचपन से लेकर बड़े होने तक की ऑडियो-वीडियो मूवी बनाकर प्रोजेक्टर पर चलाते हैं। गेंदे के फूलों से सजावट पर विश्ेाष जोर है।

पढ़ें : डांसर सपना चौधरी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, आप भी जानिए जरूर...

प्ले कार्ड्स से सजावट

The color of the Mehndi ascended on weddings, see photos
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेहंदी, हल्दी की रस्मों में विशेष तौर पर फूलों, छतरी, मटकी से सजावट हो रही है। टेराकोटा के विंडचाइम से इंस्टालेशन कर रहे हैं। पापा की परी, दुल्हनिया, डीजे वाले बाबू, आवारा लड़की, मैं ऐसी ही हूं, ब्राइड द भाई, वीरे द वेडिंग जैसे काम्पलीमेंट्स लिखे हुए प्लेकार्ड्स का प्रयोग बहुत हो रहा है। वर-वधू दोनों ही मेहंदी, हल्दी में इस तरह के प्लेकार्ड्स से सजावट करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 मेहंदी में भी गुजरे जमाने का अहसास

The color of the Mehndi ascended on weddings, see photos
दुल्हन के हाथों में लगी मेहंदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शादी के शामियाने में सेल्फी कॉर्नर, पुराना स्कूटर, रिक्शा, हाथ ठेला, पुरानी साइकिल रखकर सजावट होती है। अब मेहंदी, हल्दी में भी लोग गुजरे जमाने की यादें साझा कर रहे हैं। मेहंदी के पंडाल में फूलों से सजा रिक्शा, हुक्का, चारपाई, मूढ़े, अंगीठी, साइकिल, पुराना स्कूटर, छोटी साइकिल रखते हैं।

पढ़ें : डांसर सपना चौधरी के इन फोटोज ने Facebook पर मचाया धमाल, आप भी देखिए...

विज्ञापन

परिधान से मेल खाती सजावट

The color of the Mehndi ascended on weddings, see photos
शादी समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हल्दी रस्म में वर-वधू पीला ड्रेस पहनते हैं। सजावट में पीले और केसरिया रंग के गेंदे के फूल एवं सफेद फूल प्रयोग होते हैं। एक तरफ लोकगीतों की बैंड व मटके के साथ लाइव प्रस्तुतियां होती हैं। कुम्हार लाइव मटके बनाता है, पतंगों से सजावट होती है। लेडिज संगीत में दुल्हन परपल, गुलाबी व केसरिया परिधान पहनती है। दुल्हन के परिधान से 10.1 तक हल्के रंग से सजावट होती है। मेहंदी में गहरा नीला व लाल परिधान व सजावट होती है। मेहंदी में मोरपंख का झूला भी काफी बनता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed