फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी के पिता ने कहा आतंकी नहीं है मेरा बेटा, देखें तस्वीरें

Thu, 20 Apr 2017 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली Updated Thu, 20 Apr 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
The arrested terrorist's father said- I do not have any information, view Photos
संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

संदिग्ध गतिविधियों के शक में एंटी टेरेरिस्ट स्कवायड ने झिंझाना कस्बा निवासी युवक को पकड़ा है। पूछताछ के लिए टीम उसे अपने साथ ले गई। युवक एक मदरसे में कुरान शरीफ की पढ़ाई कर रहा था। मसजिद में नमाज के लिए जाने के दौरान उसे पकड़ा गया। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर उसे बेकसूर बताया है। स्थानीय पुलिस अधिकारी इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।

The arrested terrorist's father said- I do not have any information, view Photos
शामली से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

झिंझाना कस्बा के मोहल्ला तलाही निवासी हाजी रहीस का बेटा अब्दुल रहमान उर्फ अब्दुल्ला बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर के पास ही स्थित मसजिद में नमाज पढ़ने गया था। इससे पूर्व ही एटीएस की टीम और झिंझाना थाना पुलिस ने आसपास के इलाके में घेराबंदी कर रखी थी। मसजिद के गेट से ही टीम ने अब्दुल्ला को पकड़ लिया। इसके बाद उसके घर से कुछ किताबें तथा दो मोबाइल भी टीम ने अपने कब्जे में ले लिए। अब्दुल्ला को पकड़ने के बाद टीम लौट गई। इसके बाद कस्बा में सनसनी फैल गई। चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। वहीं, नगर पंचायत चेयरमैन हाजी सरफराज खां ने अब्दुल्ला के परिजनों के साथ शामली पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और अब्दुल्ला के पकड़े जाने के बारे में जानकारी की। उन्होंने परिजनों से कह दिया कि हमें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

आधार कार्ड के मुताबिक नाबालिग है अब्दुल्ला

The arrested terrorist's father said- I do not have any information, view Photos
शामली से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

झिंझाना से एटीएस की टीम अब्दुल्ला का आधार कार्ड भी अपने साथ लेकर गई है। उसके आधार कार्ड में जन्मतिथि एक जनवरी 2000 दर्ज है, जबकि पुलिस उसकी उम्र करीब 20 वर्ष बता रही है। परिजनों का कहना है कि अब्दुल्ला को किसी गलतफहमी में पकड़ा गया है, किसी संदिग्ध व्यक्ति अथवा संगठन से किसी तरह के कनेक्शन की उन्हें जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता चलाता है राशन डीलर की दुकान

The arrested terrorist's father said- I do not have any information, view Photos
शामली से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

अब्दुल्ला की मां के नाम राशन की दुकान आवंटित है। पिता हाजी रहीस राशन की दुकान संभालते हैं। परिवार में अब्दुल्ला के अलावा उसका एक बड़ा भाई है, जो मानसिक रूप से बीमार है। छह बहने हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है, जबकि तीन अविवाहित हैं।

विज्ञापन
The arrested terrorist's father said- I do not have any information, view Photos
संदिग्ध आतंकी का मकान
यह फोटो जो आप मकान देख रहे हैं यह किसी और नहीं बल्कि अब्दुल्ला का ही है। वह परिवार के साथ इसी मकान में रहता है। बताया जाता है कि खुफिया एंजेसी लगातार इस मकान पर नजर रखे हुए थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed