फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोरम प्रकरण: ग्रामीणों ने शाहपुर थाने पर किया हंगामा, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के खिलाफ दी तहरीर 

Mon, 22 Feb 2021 11:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Tahreer filed againest union minister sanjeev baliyan in soram case in Muzaffarnagar
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोरम गांव में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के खिलाफ नारेबाजी को लेकर भाजपा और रालोद समर्थकों के बीच मारपीट से तनावपूर्ण हालात हो गए। केंद्रीय राज्यमंत्री सहित भाजपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शाहपुर थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।



प्रदर्शनकारी संजीव बालियान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे। दो घंटे बाद एसडीएम और सीओ ने केंद्रीय राज्यमंत्री बालियान सहित 20-25 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ तहरीर लेकर प्रदर्शनकारियों को मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।

Tahreer filed againest union minister sanjeev baliyan in soram case in Muzaffarnagar
मारपीट में घायल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को सोरम में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के विरोध को लेकर हुई मारपीट की घटना को लेकर रालोद और भाकियू नेताओं नेे चौपाल पर पंचायत कर इस मामले में थाने पहुंच मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया।


 
Tahreer filed againest union minister sanjeev baliyan in soram case in Muzaffarnagar
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

पंचायत में मौजूद रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान व अनुज प्रमुख के अलावा भाकियू जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र बालियान, ब्लाक अध्यक्ष विपिन बालियान, वीरेंद्र सिंह, सतेंद्र प्रधान आदि सैकड़ों ग्रामीणों के साथ शाहपुर थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने थाने का घेराव करने के साथ धरना प्रदर्शन किया। डॉक्टर संजीव बालियान के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tahreer filed againest union minister sanjeev baliyan in soram case in Muzaffarnagar
पंचायत के दौरान भिड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

रालोद नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। शाम साढ़े पांच बजे से दो घंटे तक हंगामा होता रहा। बाद में रालोद जिलाध्यक्ष ने घायल योगेश की ओर से सीओ और एसडीओ को डॉक्टर संजीव बालियान और 20-25 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ  मारपीट करने की तहरीर दी। तहरीर लेने के बाद ही ग्रामीणों ने धरना, प्रदर्शन खत्म किया। इसके बाद पुलिस ने घायल प्रदीप, योगेश, बिलेंद्र उर्फ सीटू, और पिंकार की अस्पताल में डॉक्टरी कराई।

विज्ञापन
Tahreer filed againest union minister sanjeev baliyan in soram case in Muzaffarnagar
khaap - फोटो : amar ujala

पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। धरने में सोरम के अलावा गोयला, शाहजुड्डी, काकड़ा, रसूलपुर जाटान, गढ़ी बहादुरपुर के भी ग्रामीण मौजूद रहे। थाने पर हुए धरने की अध्यक्षता भगत सिंह व संचालन मास्टर सुरेंद्र सिंह ने किया । एसडीएम बुढ़ाना अशोक कुमार , सीओ बुढ़ाना विनय गौतम के अलावा बुढ़ाना व शाहपुर पुलिस मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed