फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अल्ताफ के बैंक खाते की होगी जांच, दो हजार झुग्गियों में संदिग्धों की तलाश, शासन ने मांगी जानकारी

Wed, 25 Sep 2019 02:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Sep 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
Suspect Altaf bank account will be investigated after army arrested him from meerut cantonment
लालकुर्ती थाने में संदिग्ध को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के छावनी क्षेत्र से संदिग्ध ई-रिक्शा चालक अल्ताफ की गिरफ्तारी के बाद जिले के विभिन्न स्थानों पर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले संदिग्ध लोग रडार पर आ गए हैं। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की आशियाना कालोनी में मंगलवार को खुफिया विभाग और लिसाड़ी गेट पुलिस जांच के लिए पहुंची। जहां लोगों के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की पड़ताल की गई। वहीं पुलिस का कहना है कि संदिग्ध अल्ताफ के बैंक खाते की भी जांच की जाएगी- 

Suspect Altaf bank account will be investigated after army arrested him from meerut cantonment
लालकुर्ती थाने में संदिग्ध से पूछताछ करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

जिले में दो हजार से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां बताई जाती है। इनमें शहर के हापुड़ रोड, लिसाड़ी गेट और खरखौदा क्षेत्र में अधिकांश झुग्गी झोपड़ियां बताई जाती हैं। दावा यह किया जाता है कि इनमें पश्चिम बंगाल और असम के लोग रहते हैं, जो कबाड़ बीनकर गुजारा करते हैं।

खुफिया विभाग को जानकारी मिली है कि कुछ संदिग्ध बांग्लादेशी आशियाना कॉलोनी में रह रहे हैं। उन्होंने गलत जानकारी देकर अपने आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज भी बनवा लिए हैं। सूचना यह भी है कि पूर्व में दो जगह आगजनी में 400 से अधिक झुग्गियां राख हो गई थीं। कुछ लोगों का स्थायी पता नहीं है। उसके बाद फर्जी तरह से आधार कार्ड बनवा लिए गए।


 
Suspect Altaf bank account will be investigated after army arrested him from meerut cantonment
लालकुर्ती थाने में संदिग्ध को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शासन ने मांगी जानकारी
बताया गया कि शासन ने संदिग्ध बांग्लादेशियों की जानकारी मांगी तो इंटेलीजेंस, एलआइयू और पुलिस सक्रिय हुई। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि असम या अन्य स्थानों के जो लोग रह रहे हैं उनका सत्यापन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Suspect Altaf bank account will be investigated after army arrested him from meerut cantonment
लालकुर्ती थाने में संदिग्ध को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कहीं हनी ट्रैप से तो नहीं जुड़े तार 
ई-रिक्शा चालक के मोबाइल में जिस तरह से अश्लील फोटो, वीडियो और अशलील साइट के लिंक मिले हैं, उससे पुलिस हनी ट्रैप की तरफ भी जांच कर रही है। कहीं गोपनीय जानकारी लेने के लिए इनका सहारा तो नहीं लिया जा रहा था।

विज्ञापन
Suspect Altaf bank account will be investigated after army arrested him from meerut cantonment
अफसार के घर पूछताछ करती एनआईए की टीम

एनआईए ने की थी छापेमारी
26 दिसंबर 2018 को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने वेस्ट यूपी के कई जिलों में छापामारी की थी। जांच में सामने आया कि वेस्ट यूपी में कई संदिग्ध लोग पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े हैं।

एटीएस और एनआईए लगातार जांच करती रहीं। इनपुट के आधार पर आईएसआई का निशाना दिल्ली एनसीआर और वेस्ट यूपी के जिले थे। जिसके बाद राधना गांव के अलावा, मुंडाली, परीक्षितगढ़, किठौर में आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अमरोहा और हापुड़ में भी दबिश दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed