फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अश्लील साइट, पाकिस्तान के नंबर और छावनी कनेक्शन, संदिग्ध अल्ताफ की हर जानकारी जुटा रही पुलिस

Wed, 25 Sep 2019 12:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Sep 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
suspect Altaf arrested from Meerut cantt, police investigating his pakistan connection
लालकुर्ती थाने में संदिग्ध को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आर्मी क्षेत्र से मंगलवार सुबह पकड़े गए संदिग्ध युवक अल्ताफ अंसारी के मोबाइल फोन से कई राज गहरा गए हैं। मोबाइल में पाकिस्तान समेत कई देशों के नंबरों का मिलना, फोन में अश्लील फोटो व पोर्न साइट के लिंक पाया जाना और कई नंबर उसके द्वारा डिलीट करना संदेह के घेरे में है। पुलिस और इंटेलीजेंस व साइबर सेल उसके छावनी कनेक्शन और मोबाइल की पूरी जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं-


 
suspect Altaf arrested from Meerut cantt, police investigating his pakistan connection
छावनी क्षेत्र से गिरफ्तार संदिग्ध अल्ताफ अंसारी - फोटो : अमर उजाला
अभी तक की जांच में सामने आया है कि अल्ताफ के मोबाइल फोन में एक व्हाट्सएप ग्रुप संचालित था। इस ग्रुप में ऐसे भी कई नंबर मिले हैं जो पाकिस्तान ईरान व इराक समेत कई देशों के हैं। साइबर सेल इस ग्रुप की पूरी जानकारी खंगाल रही है। 
suspect Altaf arrested from Meerut cantt, police investigating his pakistan connection
मेरठ छावनी
वही जांच में यह भी सामने आया कि अल्ताफ द्वारा ज्यादातर व्हाट्सएप कॉल के जरिए ही इन देशों में बात होती थी। पुलिस के अनुसार यह चौंकाने वाली बात है वह इंटरनेट कॉलिंग का इस्तेमाल किस मकसद से कर रहा था। वहीं गिरफ्तारी से पहले कई व्हाट्सएप कॉल डिलीट करना भी उसे संदेह के घेरे में खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
suspect Altaf arrested from Meerut cantt, police investigating his pakistan connection
लालकुर्ती थाने में संदिग्ध से पूछताछ करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है पंद्रह अगस्त के  दौरान भी अल्ताफ ने छावनी  क्षेत्र की कुछ जानकारियां जुटाने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस पूछताछ में अल्ताफ यही बताता रहा है कि वह तो अश्लील साइट देखता था।
विज्ञापन
suspect Altaf arrested from Meerut cantt, police investigating his pakistan connection
लालकुर्ती थाने में संदिग्ध को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कहीं हनी ट्रैप की जांच शुरू
ई-रिक्शा चालक के मोबाइल में जिस तरह से अश्लील फोटो, वीडियो और अश्लील साइट लिंक मिली हैं, उससे पुलिस हनी ट्रैप की तरफ भी जांच कर रही है। कहीं गोपनीय जानकारी लेने के लिए इनका सहारा नहीं लिया जा रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed