फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suicide: प्रेमी ने चौखट पर खाया जहर तो शव जंगल में फेंक आई प्रेमिका, फिर पसीजा दिल, पांच दिन बाद किया ये काम

Sat, 02 Jul 2022 02:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Jul 2022 02:45 PM IST
विज्ञापन
Suicide: boyfriend suicide by eating poison at girlfriends door, girlfriend threw the dead body in the forest,
जांच करती पुलिस व मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के ललियाना निवासी वेल्डर साजिद की हत्या नहीं हुई है, बल्कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। प्रेमिका ने बच्चों को छोड़कर साथ जाने से इनकार किया तो साजिद ने प्रेमिका की चौखट पर जहर खा लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद प्रेमिका शव को जंगल में फेंक आई। पांच दिन बाद प्रेमिका का दिल पसीज गया और उसने इसे हत्याकांड में बदलना चाहा। उसने अपने भाइयों से साजिद के घर पर चिठ्ठी भिजवाकर शव के बारे में जानकारी दिलवाई थी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 



किठौर थानाक्षेत्र के ललियाना गांव निवासी साजिद की परीक्षितगढ़ कस्बे में मवाना अड्डे पर वेल्डिंग की दुकान है। 25 जून से वह लापता था। गुरुवार को उसका शव परीक्षितगढ़ के जंगल में गंगनहर पटरी के पास मिला था। शव की जानकारी एक चिठ्ठी के माध्यम से परिवार और पुलिस को मिली थी। ये चिठ्ठी साजिद के घर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने भेजी थी। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया था।

Suicide: boyfriend suicide by eating poison at girlfriends door, girlfriend threw the dead body in the forest,
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एसपी देहात केशव कुमार ने सर्विलांस की टीम को लेकर गहनता से जांच की। जिसमें 25 जून की रात साजिद की लोकेशन लिसाड़ीगेट के समर गार्डन में मिली। जहां उसके गांव की एक युवती की ससुराल है। 

पुलिस ने शुक्रवार को शक के आधार पर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें पता चला कि महिला से साजिद के 20 साल से अनैतिक संबंध थे। 25 जून की रात को वह महिला के पास समर गार्डन में गया था। वह महिला को अपने साथ चलने की जिद कर रहा था। महिला का पति लद्दाख गया हुआ है। 

Suicide: boyfriend suicide by eating poison at girlfriends door, girlfriend threw the dead body in the forest,
मृतक का फाइल फोटो व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

महिला ने अपने बच्चों को छोड़कर उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। जिस पर साजिद ने महिला की चौखट पर ही जहर खा लिया। महिला ने इस बारे में जानकारी देकर अपने भाइयों को बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suicide: boyfriend suicide by eating poison at girlfriends door, girlfriend threw the dead body in the forest,
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

महिला अपने भाइयों के साथ साजिद को अस्पताल लेकर जा रही थी लेकिन रास्ते में साजिद ने दम तोड़ दिया। उसके बाद महिला और उसके भाइयों ने शव को गंगनहर की पटरी पर फेंक दिया। 

विज्ञापन
Suicide: boyfriend suicide by eating poison at girlfriends door, girlfriend threw the dead body in the forest,
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

पांच दिन तक प्रेमी की मौत की खबर परिजनों तक नहीं लगी तो प्रेमिका ने इसे हत्याकांड में बदलना चाहा। उसने एक चिट्ठी लिखी और उसे अपने भाइयों के जरिए मृतक के घर के बाहर फेंकवा दिया। जिसके बाद शव तक पुलिस व परिजन पहुंचे। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और उसके भाइयों की तलाश शुरू कर दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed