फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुभाष चंद्रबोस के बाद शाहरुख खान को पसंद आया मेरठ का घंटाघर, सुपरस्टार ने जेब से किए 6 लाख खर्च

Sat, 22 Sep 2018 08:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 22 Sep 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
Subhash Chandra Bose and actor Shahrukh Khan prefer Meerut Clock, Shahrukh spent Rs 6 lakh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आजादी से पहले जिस घंटाघर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस याद किया करते थे। आज उसी घंटाघर की याद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को आई हैं। क्या आप जानना चाहेंगे की शाहरुख खान ने घंटाघर को तहेदिल से क्यों याद किया है। अगली स्लाइड में जानिए:-

Subhash Chandra Bose and actor Shahrukh Khan prefer Meerut Clock, Shahrukh spent Rs 6 lakh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उस समय की बात है जब नेताजी सुभाष चंद्रबोस देश की स्वाधीनता के लिए लोगों में जोश भरने मेरठ आए थे। उस दौरान उन्होंने शहर के बीचोंबीच स्थित घंटाघर को देखा था और उन्होंने तहेदिल से इसकी तारीफ की थी। इस घंटाघर की खास बात यह थी कि हर घंटे बाद इसके पेंडुलम की आवाज करीब दस किलोमीटर तक पहुंचती थी। इसका लोगों को फायदा भी होता था क्योंकि घंटे की आवाज सुनकर लोग समय का अंदाजा लगाते थे और अपना काम करते थे। इससे भी खास बात यह है कि इसका निर्माण 1913 में ब्रिटिश राज में हुआ था। इंग्लैंड से वेस्टन एंड वॉच कंपनी की घड़ी 1914 में लगाई गई थी। इसके बराबर में टाउन हॉल है। शहर के बीचोंबीच होने के कारण यहां पर सभाएं होती थी। नेताजी ने भी की थी सभा:-

Subhash Chandra Bose and actor Shahrukh Khan prefer Meerut Clock, Shahrukh spent Rs 6 lakh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आपको बता दें कि 1930 के दशक में नेताजी सुभाष चंद्रबोस ने टाउन हॉल में एक जनसभा की थी जिस सभा में उन्होंने लोगों में जोश भरा था। खास बात यह थी कि बोस को सुनने के लिए लोग दूर- दूर से आए थे। कुछ बुजुर्ग लोगों का कहना है कि नेताजी को यह शहर बहुत पसंद आया था और उन्होंने तहेदिल से इसकी तारीफ की थी। यही नहीं बल्कि महात्मा गांधी और जवाहर नेहरू समेत कई बड़े नेताओं ने मेरठ में जनसभाएं की थी। आगे जानिए शाहरुख खान का क्या कनेक्शन:-

विज्ञापन
विज्ञापन
Subhash Chandra Bose and actor Shahrukh Khan prefer Meerut Clock, Shahrukh spent Rs 6 lakh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कुछ दिनों पहले मेरठ में घंटाघर की घड़ी खराब हो गई थी। उस समय यह भी चर्चा चल रही थी कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान यहां पर अपनी फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं लेकिन, किसी बात को लेकर फिल्म की शूटिंग तो टल गई। मगर शाहरुख खान घंटाघर की तारीफ करने से नहीं चूके। लेकिन जब उन्हें यह पता चला कि घंटाघर की घड़ी खराब हो गई हैं तो उन्होंने ठीक कराने के लिए छह लाख रुपए दिए। इसके बावजूद भी शाहरुख खान की फिल्म की शूटिंग यहां क्यों नहीं हुई आगे जानिए:-

विज्ञापन
Subhash Chandra Bose and actor Shahrukh Khan prefer Meerut Clock, Shahrukh spent Rs 6 lakh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि शूटिंग की सुरक्षा के लिहाज से इस फिल्म की शूटिंग को कैंसिल कर दिया गया। अब फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई में सेट तैयार कराया गया है। इसमें घंटाघर, टाउन हॉल, लाला का बाजार, कबाड़ी बाजार और खैर नगर समेत तीन मस्जिदें, एसएसपी ऑफिस, इमामबाड़ा व नगर निगम ऑफिस शामिल किया गया हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed