{"_id":"63679d441525bd4f7d2c1246","slug":"step-daughter-killed-her-father-along-with-boyfriend-in-bahsuma-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meerut: प्यार में आड़े आया पिता तो सौतेली बेटी ने प्रेमी संग मिलकर दी खौफनाक मौत, ऐसे सामने आई सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: प्यार में आड़े आया पिता तो सौतेली बेटी ने प्रेमी संग मिलकर दी खौफनाक मौत, ऐसे सामने आई सच्चाई
Sun, 06 Nov 2022 05:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 06 Nov 2022 05:26 PM IST
विज्ञापन
मेरठ पुलिस, मेरठ में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से सटे बहसूमा थानाक्षेत्र में एक बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को नलकूप पर लेजाकर छिपा दिया, लेकिन एक चूक हो गई जिसने दोनों को पकड़वा दिया। बहसूमा थानाक्षेत्र में पांच दिन से लापता चल रहे एक व्यक्ति का शव नलकूप के पास मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। जांच पड़ताल में मौके पर खून के निशान मिले। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच की तो हत्या का राज सामने आ गया।
मेरठ पुलिस, मेरठ में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
30 अक्टूबर से लापता चल रहे बहसूमा किसान सतवंत उर्फ गुड्डू (45) पुत्र निर्मल की हत्या को उसकी ही सौतेली पुत्री सिमरन ने नौकर आशीष पुत्र मुनीराम निवासी अस्सा ने मिलकर अंजाम दिया।
मेरठ पुलिस, मेरठ में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक हत्या 30-31 अक्तूबर की रात में दोनों ने पहले चुनरी से गला घोटा और फिर ट्रैक्टर की पट्टी से सिर में वार कर लहूलुहान कर दिया। बाद में शव को बोरे में भरकर घर में ही भूसे के कमरे में छिपा दिया। घर में दुर्गंध फैलने पर दोनों ने मिलकर रात के अंधेरे में ट्रैक्टर पर रखकर मृतक सतवंत के शव को नलकूप के पास बने गड्ढे में दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ पुलिस, मेरठ में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सतवंत के नजर न आने पर ग्रामीणों ने उसके बारे में जानकारी की तो दोनों टला देते थे। शक होता देख दोनों ने सतवंत के गुम होने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने बहसूमा थाना में 5 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज की।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को सूचना मिली कि बेटी को जानकारी है कि पिता कहां है। एसपी देहात ने बताया कि बेटी और प्रेमी को गिरफ्तार पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया। मृतक पिता का शव बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सौतेली बेटी सिमरन व उसके प्रेमी आशीष ने पहले चुनरी से गला घोटा बाद में ट्रैक्टर की पट्टी से हमला कर हत्या करना कबूल किया है।