फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बागपत, राज्य स्तरीय खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, साथी घायल

Thu, 01 Oct 2020 01:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
state level wrestler shot dead in Baghpat last night after a dispute over game
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार देर रात अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप मच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े लेकिन बदमाश उनके पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गए। एक युवक मौके पर घायल हालत में मदद के लिए चिल्ला रहा था तो उसका साथी लहूलुहान अवस्था में जमीन पर अचेत पड़ा था।



सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि, साथी को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। आगे विस्तार से जानें इस सनसनीखेज मर्डर की पूरी कहानी:-

state level wrestler shot dead in Baghpat last night after a dispute over game
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala

बुधवार को लुहारी गांव में राज्य स्तरीय पहलवान की आपसी विवाद के बाद चार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी, वहीं उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार लुहारी गांव निवासी छोटू उर्फ आकाश पुत्र नरेंद्र उम्र 19 वर्ष बुधवार देर शाम अपने दोस्त भरत पुत्र देवेंद्र के साथ खेत से घूम कर गांव लौट रहे थे।

गांव के नजदीक तीन बाइकों पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियों की आवाज से गांव में दहशत फैल गई।

state level wrestler shot dead in Baghpat last night after a dispute over game
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala

फायरिंग की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण उधर दौड़े, तो ग्रामीणों को आता देख तीन बाइकों पर सवार बदमाश वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने दोनों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने छोटू उर्फ आकाश पुत्र नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि भरत पुत्र देवेंद्र उम्र 22 साल को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
state level wrestler shot dead in Baghpat last night after a dispute over game
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : amar ujala

उधर, एक साथ दो युवकों पर जानलेवा हमले व फायरिंग की सूचना पर कोतवाल अजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। देर रात्रि तक घटना की जानकारी के लिए एएसपी मनीष मिश्र, सीओ आलोक कुमार व अन्य मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
state level wrestler shot dead in Baghpat last night after a dispute over game
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि आकाश राज्य स्तरीय पहलवान था। खेल के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद गांव के युवक समझौते के लिए बुलाकर ले गए। वहां बातचीत के दौरान फिर से विवाद हो गया। इसके बाद बदमाशों ने आकाश और उसके साथी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें पहलवान आकाश की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल है। 

उधर आकाश की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि चार हमलावरों के नाम सामने आए हैं, गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed