फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भयावह था हादसा, कई घंटे तक थमी रहीं लोगों की सांसें, जान बचाकर भागे पुलिस अफसर, देखें तस्वीरें

Wed, 30 Sep 2020 05:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 30 Sep 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News: See the photos of the accident on the Eastern Peripheral Expressway
हादसे की फोटो - फोटो : अमर उजाला

बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा हुआ। पहले कार में आग लगी फिर बाद में टैंकर में भी भीषण आग लग गई। इस दौरान आग ने विकराल रूप ले लिया। एक्सप्रेस-वे पर आग की लपटें उठने लगी, जिससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान कई घंटों तक लोगों की सांसें थमी रहीं। भयावह था हादसा, आगे देखिए तस्वीरें-

Baghpat News: See the photos of the accident on the Eastern Peripheral Expressway
आग बुझाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं टैंकर के नीचे फंसी कार को निकालने के लिए क्रेन मंगाई गई। दमकल विभाग ने कार में लगी आग बुझा दी। मगर, डीजल का रिसाव होने लगा। अचानक टैंकर में आग की लपटें उठने लगी, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। राहत कार्य में लगे कर्मचारी भी जान बचाने के लिए दौड़ पड़े। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला। सात गाड़ियां बुलाई गई, जिससे आग पर काबू पाने में तीन घंटे का समय लग गया। डीजल के टैंकर में लगी आग को देख हर किसी की सांसें थमी रहीं।

Baghpat News: See the photos of the accident on the Eastern Peripheral Expressway
टैंकर में लगी थी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

टैंकर में दस हजार लीटर डीजल और करीब दस हजार लीटर पेट्रोल भरा था। कार में लगी आग बुझाने के बाद पुलिस और दमकल कर्मियों ने राहत की सांस ली थी। मगर, इसी दौरान टैंकर से डीजल का रिसाव शुरू हुआ और उसमें आग लग गई। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat News: See the photos of the accident on the Eastern Peripheral Expressway
हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला

वहीं मौके पर डटे एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार, सीओ सदर ओमपाल सिंह और सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत समेत अन्य कर्मचारी और अधिकारी पीछे की ओर दौड़ पड़े। आसपास के लोगों को मौके से हटाया गया। दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाते ही क्रेन से कार और टैंकर को अलग कराया गया। 

विज्ञापन
Baghpat News: See the photos of the accident on the Eastern Peripheral Expressway
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पेट्रोल के चैंबर तक नहीं पहुंची आग
हादसे की सूचना पर पहुंचे हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों ने बताया कि इस टैंकर में चार चैंबर थे। दो में पेट्रोल और दो में डीजल भरा था। टैंकर से रिसाव हुआ तो डीजल एक्सप्रेस-वे और आसपास के स्थानों पर फैल गया। आग पेट्रोल के चैंबर तक नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed