फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: हैदरपुर वैटलैंड में आकर्षण का केंद्र बने खूबसूरत साइबेरियन मलार्ड, ये है इनकी खूबी

Wed, 20 Jan 2021 10:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Jan 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Siberian Mallard becomes the center of attraction in Hyderpur Wetland bijnor
मलार्ड पक्षी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में हैदरपुर वैटलैंड इन दिनों प्रवासी पक्षियों से गुलजार है, यहां मलार्ड पक्षी अपनी सुंदरता से चार चांद लगा रहा है। वैटलैंड में केवल चार ही मलार्ड पक्षी हैं। इनमें मादा तो सामान्य हैं, लेकिन नर पक्षी में बहुत अधिक सुंदर है। दूसरे प्रजाति के सैकड़ों पक्षियों के झुंड में भी मलार्ड पक्षी का नर अलग ही दिखाई दे रहा है। 


 
Siberian Mallard becomes the center of attraction in Hyderpur Wetland bijnor
मलार्ड पक्षी - फोटो : अमर उजाला
हैदरपुर वैटलैंड देशी और विदेशी पक्षियों की आमद से गुलजार हो चुका है। वैटलैंड में इस समय 25 हजार से अधिक पक्षी हैं। दिन रात पक्षियों की कलरव वैटलैंड में गूंजती रहती है। वैटलैंड में प्रवासी पक्षियों का जमावड़ा अक्तूबर से लगना शुरू हो गया था।

 
Siberian Mallard becomes the center of attraction in Hyderpur Wetland bijnor
प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
साइबेरिया और यूरोप से आया मलार्ड पक्षी वैटलैंड का सबसे सुंदर पक्षी माना जा रहा है। अभी तक वैटलैंड में केवल चार मलार्ड पक्षी ही दिखे हैं। इनमें दो नर हैं और दो मादा। मलार्ड पक्षी का नर इतना सुंदर है कि दूसरी प्रजातियों के पक्षियों के सैकड़ों के झुंड में भी यह पक्षी अलग ही दिख जाता है। साइबेरिया व यूरोप के कुछ पक्षी काफी संख्या में आए हैं लेकिन मलार्ड की संख्या केवल चार ही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Siberian Mallard becomes the center of attraction in Hyderpur Wetland bijnor
प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला
मोर की तरह नर मलार्ड सुंदर
मलार्ड पक्षी मोर की तरह ही बहुत सुंदर है। जैसे मोर के पास पंख होते हैं, वैसे ही नर मलार्ड बहुत ही चटक हरे रंग की गर्दन वाले और शेड जैसे पर वाला होता है। मादा साधारण बत्तख होती है लेकिन नर के रंग एकदम ध्यान खींचते हैं।
विज्ञापन
Siberian Mallard becomes the center of attraction in Hyderpur Wetland bijnor
प्रवासी पक्षी - फोटो : जी पॉल

खाता है जलीय वनस्पति और कीड़े
मलार्ड जलीय वनस्पति के अलावा छोटे कीड़े-मकौड़े भी खाता है। यह यूरोप व साइबेरिया में बर्फवारी से बचने व भोजन की तलाश में आता है। वैटलैंड में इसकी आवक नाम मात्र की ही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed