Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Akash Anand and BSP candidate Tanya Nagpal are arriving in Afzalgarh today.

Bijnor News: आज अफजलगढ़ पहुंच रहे आकाश आनंद, तान्या नागपाल बसपा प्रत्याशी

Sat, 14 Nov 2026 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Akash Anand and BSP candidate Tanya Nagpal are arriving in Afzalgarh today.
तान्या नागपाल
- बढ़ापुर सीट पर इस बार नए चेहरों की एंट्री से रोमांचक होगा मुकाबला
विज्ञापन

- बसपा के राष्ट्रीय संयोजक तान्या नागपाल के पक्ष में करेंगे सभा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच बसपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद का अफजलगढ़ दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है। शनिवार को होने वाली जनसभा में बढ़ापुर विधानसभा सीट से तान्या नागपाल को बसपा प्रत्याशी घोषित किया जाना है।
तान्या नागपाल की एंट्री से इस सीट पर राजनीतिक रोमांच और बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ समय पहले तक अमरोहा के पूर्व सांसद हरीश नागपाल की पुत्री तान्या नागपाल बढ़ापुर में निर्दलीय के रूप में तैयारी में जुटी थीं। हाल ही में वह बसपा में शामिल हुईं और अब टिकट की दावेदार हैं। आज शनिवार को बसपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद अफजलगढ़ में जनसभा के जरिए विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगे।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष दलीप कुमार ने बताया कि शनिवार को जनसभा में तान्या नागपाल को बसपा प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कई बसपा नेता यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

दूसरी पार्टियों में ये नेता कर रहे दावेदारी
भाजपा की ओर से वर्तमान विधायक सुशांत सिंह का नाम सबसे मजबूती से लिया जा रहा है। वहीं इनके अलावा धामपुर के डॉ. भूपेंद्र सिंह भी यहां से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।
इंडिया गठबंधन की बात करें तो सपा की ओर से महेंद्रमान सिंह शेखावत, अय्यूब अंसारी, पूर्व प्रत्याशी कपिल कुमार सहित कई अन्य दावेदार हैं। वहीं सीट कांग्रेस के हिस्से में आने पर ठाकुर उत्तम सिंह राठौर टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। 2017 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके लखनऊ निवासी मो. फहद यज्दानी इस बार आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम गठबंधन से टिकट की दावेदारी में लगे हैं।

----

2022 में 14,345 वोट से जीते थे सुशांत सिंह
बिजनौर। वर्ष 2022 में जिले में बढ़ापुर ही ऐसी विधानसभा सीट थी, जिसमें भाजपा की जीत का अंतर 14345 तक पहुंच पाया था। भाजपा से सुशांत सिंह ने जीत हासिल की थी। दूसरे स्थान पर सपा के कपिल कुमार, तीसरे स्थान पर बसपा से मोहम्मद गाजी रहे थे। इस चुनाव में सुशांत सिंह को 100100 वोट, कपिल कुमार को 85755 वोट और मोहम्मद गाजी को 46638 वोट मिले थे। इनके अलावा कांग्रेस के अहसान को 1,452 वोट, ओवैसी की पार्टी के मोहिउद्दीन अंसारी को 1019 वोट, आजाद समाज पार्टी के इजहार को 857 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed