Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bones weaken with age; pay attention to your diet.

Bijnor News: उम्र के साथ कमजोर हो रही हड्डी, खानपान का रखे ध्यान

Sat, 14 Nov 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bones weaken with age; pay attention to your diet.
डॉ अतुल यादव। (हेलो डॉक्टर)
-हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में मरीजों ने समस्या बताकर लिया परामर्श फोटो..
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उम्र बढ़ने के साथ हड्डी भी कमजोर हो रही है। बुजुर्गों में दर्द की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। घुटने, कंधे, कमर में दर्द लोगों को सता रहा है। बुजुर्गों के घुटनों की चिकनाई कम हो जाती है। जिसके चलते दर्द की समस्या बढ़ रही है। ऐसे में जरूरी है कि कैल्शियम युक्त भोजन जैसे हरी पत्तेदार सब्जी, मेवे, दूध का भरपूर मात्रा में सेवन करें। यह परामर्श मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल यादव ने हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में मरीजों को दिया।
सवाल: उनकी उम्र 65 साल है, बाएं घुटने में दर्द रहता है। (प्रेमचंद, जैतरा)
जवाब: उम्र बढ़ने पर घुटनों की चिकनाई कम हो जाती है। इसलिए दर्द होता है। इससे बचने के लिए उखड़ू न बैठें, सीढि़यों पर ज्यादा न चढ़ें-उतरें, वेस्टर्न टॉयलेट सीट का उपयोग करें। साथ ही यूरिक एसिड की जांच कराएं।
विज्ञापन

--
सवाल : बाएं कंधे से पैर में दर्द हो रहा है। थायराइड की समस्या है। (रमेशचंद, फीना)
जवाब : थायराइड से कंधे जाम होने लगते हैं, इसे फ्रोजन शोल्डर बीमारी कहते हैं। रोजाना व्यायाम करें। ताकि कंधे जाम न हों। एक बार अस्पताल आकर जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सवाल : दाएं हाथ की कोहनी में दर्द होता है। (निशा, बिजनौर)
जवाब : इस समस्या को टेनिस एल्बो कहते हैं। कोहनी पर गर्म पट्टी पहनकर रखें। बर्फ या ठंडे पानी से कोहनी की सिकाई करें। साथ ही अस्पताल आकर दिखाएं। जरूरत पड़ने पर चिकित्सक के परामर्श पर दवाई का सेवन करें।
--
सवाल : कंधे में दर्द की समस्या है। (नत्थू सिंह, छितावर)
जवाब : एक बार एक्सरे करा लें। साथ ही कंधे का व्यायाम करें।
--
सवाल : पहले बुखार आया, अब पूरे शरीर में दर्द हो रहा है। (कुमुद कुमारी, फीना)
जवाब : बुखार आने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इस वजह से भी दर्द होता है। ऐसे में जरूरी है कि दिन में दो से तीन लीटर पानी पिएं। साथ ही यूरिक एसिड, गठिया की जांच कराएं।

--
सवाल : उनकी उम्र 65 साल है, कमर में दर्द की समस्या है। (हरिराज सिंह, धामपुर)
जवाब : उम्र बढ़ने पर हड्डी कमजोर होने लगती हैं। आगे की तरफ ज्यादा न झुकें। साथ ही वजन न उठाएं। गहरी चारपाई पर न सोएं।
----
सवाल : पिंडलियों और कमर में दर्द रहता है। (विवेक कुमार, रेहड़)
जवाब : विटामिन डी की जांच कराएं। साथ ही आगे की तरफ ज्यादा न झुकें। अस्पताल आकर एक बार दिखा दें। इसके बाद ही सही समस्या का पता चल सकेगा।
----
सवाल: उसकी उम्र 22 साल है, हाथ, पैर में दर्द रहता है। (प्रियंका, रेहड़)
जवाब : कैल्शियम, विटामिन डी की जांच कराएं। पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं।
----
सवाल : पैर की उंगली में फ्रैक्चर आ गया, दो महीने से समस्या है। (पीयूष, हल्दौर)
जवाब : एक्सरे कराएं, साथ ही अस्पताल आकर दिखाएं। उंगली पर प्लास्टर करने से ही फ्रैक्चर ठीक होगा।
--
सवाल : कूल्हे की हड्डी टूट गई है। खड़ा भी नहीं हो पाता हूं। (हाजी अब्दुल रशीद, अफजलगढ़)
जवाब : कूल्हे की हड्डी प्लास्टर या दवाई से नहीं जुड़ती है। कूल्हे का ऑपरेशन करना पड़ता है। एक बार अस्पताल आकर दिखा दें। इसके बाद सही समस्या का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed