फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी पर था शक, पहले रची खौफनाक साजिश, फिर सास-ससुर को दी ऐसी मौत, कांप उठे लोग, तस्वीरें

Mon, 18 Jan 2021 06:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 18 Jan 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Bijnor News: A young man has murdered his father-in-law and mother and see photos
जांच करती पुलिस और मृतक व आरोपी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में एक खौफनाक वारदात हुई। एक युवक ने पत्नी पर शक होने पर सास-ससुर की हत्या कर डाली। आरोपी युवक पूरे परिवार को मारने की साजिश करके आया था। बताया गया कि आरोपी ने पहले भी पत्नी को मारने की कोशिश की थी।

Bijnor News: A young man has murdered his father-in-law and mother and see photos
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

स्योहारा थाने के गांव चक महमूद साहनी गांव में रिजवान पूरे परिवार की हत्या करने के इरादे से आया था। उसके निशाने पर पत्नी भी थी पर वह नजर नहीं आई। पत्नी सामने आ जाती तो वह उसे भी मार डालता। रिजवान को शक था कि उसकी पत्नी के अपने जीजा से संबंध हैं। पत्नी का जीजा ससुराल में ही रहता है।

Bijnor News: A young man has murdered his father-in-law and mother and see photos
मां-बाप की हत्या पर विलाप करती अंजुम - फोटो : अमर उजाला

रिजवान को शादी के बाद से ही अपनी पत्नी पर शक था, वह पत्नी पर नजर रखता था। गांव वालों के मुताबिक, साढ़ू फहीमुद्दीन से बढ़ती नजदीकियां उसे अच्छी नहीं लगती थीं। पत्नी पर शक के कारण ही रिजवान ने तीन माह पहले जंगल में ले जाकर उसे पीटकर पेड़ से बांध दिया था। तब भी वह पत्नी अंजुम की हत्या करना चाहता था। इस मामले को लेकर गांव में खूब हंगामा हुआ था। तब से अंजुम मायके में रह रही थी। रिजवान उसे अपने घर ले जाना चाहता था। लेकिन पत्नी जाने को तैयार नहीं थी। ससुराल वाले भी अंजुम को नहीं भेजते थे। अंजुम का जीजा फहीमुद्दीन भी ससुराल में रहता है। जिसके कारण रिजवान का पत्नी को लेकर शक और बढ़ता गया। रिजवान ने सबसे पहले ससुर अब्दुल मलिक की गर्दन रेत कर हत्या कर दी। उसके बाद में सास व साढू़ पर हमला बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor News: A young man has murdered his father-in-law and mother and see photos
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, रिजवान पूरे परिवार का खत्मा करना चाहता था। अंजुम भी उसके निशाने पर थी। इस इरादे से ही वह चाकू लेकर रात में घर में घुसा। उसके सामने जो भी आया उस पर ही उसने चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। लेकिन अंजुम उसके सामने नहीं आई। अगर वह सामने आ  जाती तो रिजवान उसे भी मार डालता।

घटना के दौरान रात में पत्नी अंजुम कपड़ों की सिलाई में व्यस्त थी। जब तक शोर शराबा सुनकर वह बाहर आई तब तक रिजवान घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। रिजवान तीन दिन पूर्व अपने घर से निकला था। अंजुम की बड़ी बहन से फहीमुद्दीन की शादी हुई है। स्योहारा के एसओ नरेंद्र गौड़ के मुताबिक, पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bijnor News: A young man has murdered his father-in-law and mother and see photos
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

रिजवान के पिता और भाई को हिरासत में लिया
गांव भलेड़ी के रहने वाले रिजवान ने स्योहारा में अपने सास ससुर का कत्ल कर दिया। हत्याकांड की खबर जैसे ही गांव में लगी तो सनसनी फैल गई। जानसठ पुलिस ने उसके पिता और भाई सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। हत्यारोपी की मां हाशम बेगम के मुताबिक, हत्याकांड के पीछे पत्नी का विवाद बताया गया है। एक साल पूर्व जानसठ पुलिस ने रिजवान को नशे के मामले में जेल भी भेजा था। रिजवान ने चार साल पूर्व अंजुम से कोर्ट मैरिज की थी। कोर्ट मैरिज के बाद से ही पति और पत्नी के बीच विवाद चला आ रहा था। पुत्रवधू गांव भलेड़ी में रहना नहीं चाहती थी। इसलिए रिजवान पिछले तीन माह से ससुराल में ही रह रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed