फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ में सीएम योगी: श्रीकांत की पत्नी ने लगाई सीएम से मिलने की गुहार, बोलीं- नेताओं की संपत्ति की जांच हो

Fri, 26 Aug 2022 06:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Aug 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
Shrikant wife Anu Tyagi has demanded for action by protest from CM Yogi Adityanath in her husband case
धरना-प्रदर्शन करते त्यागी समाज के लोग। - फोटो : amar ujala

मेरठ में त्यागी समाज के चल रहे धरना-प्रदर्शन में शुक्रवार को उस समय उबाल आ गया, जब सीएम योगी शहर में समीक्षा बैठक करने पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कमिश्नरी सभागार में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे तो वहीं त्यागी समाज बाहर श्रीकांत के मामले में इंसाफ की गुहार लगा रहे थे।



यही नहीं श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी चिल्ला-चिल्ला कर सीएम योगी से मुलाकात कराने की गुहार लगा रही थी। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने अनु त्यागी की एक न सुनी और उनके हाथ से माइक भी छीन लिया। इस दौरान धरना-प्रदर्शन में भाजपा मुर्दाबाद के भी जमकर नारे लगे।

Shrikant wife Anu Tyagi has demanded for action by protest from CM Yogi Adityanath in her husband case
त्यागी समाज का धरना - फोटो : अमर उजाला

श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी ने सुनाई आपबीती
धरना-प्रदर्शन के दौरान श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी ने आपबीती भी सुनाई। अनु ने बताया कि पुलिसकर्मी उन्हें गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए थे, जबकि थाने में एक भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। उन्होंने थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया है। 

यह भी पढ़ें: भयावह हादसा: धमाके होते ही आठ फीट ऊंची दीवार कूदकर भागीं फैक्टरी में काम कर रहीं महिलाएं, कई झुलसीं

Shrikant wife Anu Tyagi has demanded for action by protest from CM Yogi Adityanath in her husband case
त्यागी समाज का धरना - फोटो : अमर उजाला

अनु त्यागी ने बताया कि उन्हें तीन दिनों तक थाने में भूखा ही रखा गया। उधर, घर की बिजली भी काट दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे बच्चे 16 घंटे तक भूखे ही रहे। अनु ने कहा कि मेरे नौ व 12 साल के बच्चों को सोसायटी के लोगों ने गुंडा तक कहा है। सोसायटी के कुछ लोगों ने पहले से ही साजिश रची थी। मात्र छह इंच का पौधा लगाने को लेकर विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें: खौफ: पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात आदित्य, हर बार दी खाकी को मात,पढ़ें खिलाड़ी से बड़े अपराधी बनने की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Shrikant wife Anu Tyagi has demanded for action by protest from CM Yogi Adityanath in her husband case
धरना देते त्यागी समाज के लोग। - फोटो : amar ujala

अनु त्यागी बोली- नेताओं की संपत्ति की होनी चाहिए जांच
उन्होंने सांसद महेश शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके अस्पताल में किए जा रहे अवैध निर्माण की जांच की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि नेताओं की संपति की जांच की जानी चाहिए। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि अब त्यागी समाज को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि सांसद राजेंद्र अग्रवाल और महेश शर्मा को जवाब देने का समय आ गया है। श्रीकांत त्यागी का गाली देना गलत था लेकिन जो कार्रवाई की गई उसका हम विरोध करते हैं। 

विज्ञापन
Shrikant wife Anu Tyagi has demanded for action by protest from CM Yogi Adityanath in her husband case
धरना देते त्यागी समाज के लोग। - फोटो : amar ujala

त्रिलोक त्यागी ने कहा कि नोएडा में हुई महापंचायत में सांसद महेश शर्मा ने करीबियों को मंच पर बैठाया। वहीं शुक्रवार सुबह धरने के दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल और महेश शर्मा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed