Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शामली अग्निकांड की कहानी: हाथों की मेहंदी भी न सूखी थी, भात भरने से पहले ही उठ गया मां और दो बेटियों का जनाजा

Fri, 20 Nov 2026 01:19 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 20 Nov 2026 01:19 PM IST
सार

यूपी के शामली जिले के बाबरी इलाके के कैड़ी गांव के ईदगाह मोहल्ले में बुधवार की रात करीब 12 बजे मकान में आग लगने से मां और दो बेटियां जिंदा जल गईं। जबकि मकान के दूसरे हिस्से में सो रहे मकान मालिक और उसके दो बच्चों की जान बच गई। ग्रामीणों और दमकल की टीम ने मिलकर आग को बुझा दिया।

विज्ञापन
Shamli Fire Tragedy: Mother and Two Daughters Die Just Hours After Applying Mehendi for Wedding
Shamli Fire - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शामली के बाबरी इलाके के कैड़ी गांव में मकान में लगी भीषण आग ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। जिस घर में सुबह शादी में जाने की चहल-पहल होनी थी, वहां चीख-पुकार मच गई।


दरअसल, बृहस्पतिवार को बागपत के पुराना कस्बा में साजिद के ताऊ अहमद की बेटी हमशीरा की बेटी तबस्सुम की शादी थी। रात में होने वाली इस शादी में साजिद और उनके परिवार को भात देने जाना था। साजिद ने बताया कि पूरा परिवार कई दिनों से शादी की तैयारियों में जुटा था।
Trending Videos
Shamli Fire Tragedy: Mother and Two Daughters Die Just Hours After Applying Mehendi for Wedding
कैडी गांव में मकान में लगी आग। - फोटो : सीसीटीवी
भात का सारा सामान खरीदा जा चुका था और बुधवार रात ही पत्नी शाहिदा व दोनों बेटियों ने खुशी-खुशी अपने हाथों में मेहंदी रचाई थी। सभी को बृहस्पतिवार सुबह ही बागपत के लिए रवाना होना था, जिसके लिए शामली से एक कार भी किराए पर बुक कर ली गई थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजर था।
Shamli Fire Tragedy: Mother and Two Daughters Die Just Hours After Applying Mehendi for Wedding
कैडी गांव में हादसे के बाद जला पड़ा समान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पढ़ाई में अव्वल थीं दोनों बेटियां

हादसे में जान गंवाने वाली साजिद की बड़ी बेटी अदन गांव के ही एलबीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा सात और छोटी बेटी माहिरा कक्षा पांच की छात्रा थी। प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने नम आंखों से बताया कि दोनों बहनें पढ़ाई में बेहद होशियार थीं और लगातार दो बार से अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर रही थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli Fire Tragedy: Mother and Two Daughters Die Just Hours After Applying Mehendi for Wedding
कैड़ी गांव में आग को बुझाते फायरकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पत्नी और दो होनहार बेटियों की एक साथ मौत से पिता साजिद समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
Shamli Fire Tragedy: Mother and Two Daughters Die Just Hours After Applying Mehendi for Wedding
कैड़ी गांव में आग को बुझाते फायरकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एक साथ उठे मां और दो बेटियों के जनाजे

बाबरी के कैड़ी गांव में आग से हुए हादसे में जान गंवाने वाली शाहिदा और उनकी दोनों बेटियों अदन व माहिरा के जनाजे एक साथ उठे तो हर आंख में आंसू थे। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार दोपहर तीनों के शव गांव पहुंचे। शवों को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में तीनों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed