फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shamli Encounter: एक और नया खुलासा... कई राज्यों में घूमी थी बदमाशों की कार; इस जांच में सामने आया बड़ा सच

Mon, 27 Jan 2025 09:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 27 Jan 2025 09:31 AM IST
सार

शामली में मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों की कार कई राज्यों में घूमी थी। मुठभेड़ में चार बदमाशों ढेर हुए थे। जबकि गोली लगने से इंस्पेक्टर सुनील कुमार बलिदान हो गए थे। 

विज्ञापन
Shamli Encounter criminals car roamed in many states Reveal in investigation police and transport department
Shamli Encounter - फोटो : अमर उजाला
20 जनवरी की रात एसटीएफ मेरठ ने मुठभेड़ में मुकीम उर्फ काला गैंग के एक लाख के इनामी अरशद, हरियाणा के करनाल के मनवीर, संजीव और सोनीपत के रोहट के मंजीत को मार गिराया था, जबकि गोली लगने से एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार बलिदान हो गए थे। उदपुर गांव के ईंट भट्ठे के पास एसटीएफ की मुठभेड़ के दौरान बरामद ब्रेजा कार यूपी ही नहीं, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ में फर्राटा भरती रही थी।


वर्ष 2021 से लेकर 2024 तक दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ में कार के छह चालान हुए, जिनमें से तीन चालान का निस्तारण अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस और परिवहन विभाग की जांच में सामने आया कि बरामद कार पानीपत के इकराम के नाम दर्ज हैं। 
 
Shamli Encounter criminals car roamed in many states Reveal in investigation police and transport department
गांव उदपुर भटटे के पास पुलिस होई मुठभेड के बाद जांच करती जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : संवाद
बदमाशों द्वारा कार को कई राज्यों में घुमाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, कार का दिल्ली पुलिस ने 19 अप्रैल 2024 को शाम 5:24 बजे दिल्ली में ही 3 एराइवल के पास नो पार्किंग का चालान किया था, जिसका भुगतान नहीं किया। इसके अलावा 9 अगस्त 2024 को दोपहर 2:09 बजे हरियाणा के जीटी रोड सिंभालका पर यातायात नियमों का पालन नहीं करने का चालान किया गया।
Shamli Encounter criminals car roamed in many states Reveal in investigation police and transport department
गांव उदपुर भटटे के पास पुलिस होई मुठभेड के बाद जांच करती जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : संवाद
जिसे अभी तक नहीं भरा जा सका है। इसी तरह 14 अगस्त 2021 को दिल्ली के वंदे मातरम मार्ग पर दोपहर 2 बजे चालान किया गया। हरियाणा पुलिस ने चरखीदादरी जिले के चिरया गांव के पास गलत तरीके से कार को मोड़ने पर 4 सितंबर 2021 की शाम 5:46 बजे चालान किया, जिसे अभी तक नहीं भुगता गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli Encounter criminals car roamed in many states Reveal in investigation police and transport department
मुठभेड़ के बाद बदमाशों के पड़े हथियार - फोटो : संवाद
हिमाचल में भी कटा कार का चालान
इसी तरह 24 जनवरी 2023 को कार का चालान हिमाचल प्रदेश के बुंटर शहर में सुबह 9:40 बजे किया गया। इसी तरह चंडीगढ़ में 25 दिसंबर 2023 को हेलो माजरा टू विकास नगर में कार का चालान रात 11:10 बजे किया गया। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि पता किया जा रहा है कि कार में विभिन्न राज्यों में मुकीम या फिर कग्गा गिरोह के सदस्य घूम रहे थे या फिर कोई और। तीन टीमें जांच में लगी है। गिरोह के संबंध में अहम जानकारी हाथ लगी है।
विज्ञापन
Shamli Encounter criminals car roamed in many states Reveal in investigation police and transport department
शामली में मुठभेड़ में मारा गया सतीश - फोटो : संवाद
सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस 
बदमाशों की कार के विभिन्न राज्यों में घुमाने का खुलासा होने के बाद अब पुलिस दिल्ली, हरियाणा के चरखीदादरी, पानीपत, हिमाचल प्रदेश पुलिस के सहयोग से सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी, ताकि कार में बदमाश ही घूम रहे थे या फिर कोई और इसका पता लग सके। माना जा रहा है कि गिरोह के सदस्य किसी वारदात को अंजाम देने के लिए ही विभिन्न राज्यों में घूम रहे थे। हालांकि, पुलिस की जांच के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। कार का रजिस्ट्रेशन इकराम के नाम पर 20 जनवरी 2020 का मिला है। इंश्योरेंस भी कार का 26 नवंबर 2024 को खत्म हो चुका है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed