फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ में पांच लोगों का कत्ल: और गहराई गुत्थी, सलमान ने बच्चियों संग की घिनौनी करतूत; कब मिलेगा इस सवाल का जवाब

Sun, 26 Jan 2025 05:17 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 26 Jan 2025 05:17 PM IST
सार

Meerut Mass Murder: एसएसपी की प्रेसवार्ता के बाद भी हत्यारोपी सलमान के बच्चियों से घिनौनी हरकत के सवाल का ठोस जवाब नहीं मिला है। सलमान के घिनौनी हरकत के संबंध में पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ की। 

विज्ञापन
Murder of five people in Meerut Salman did a heinous act with the girls
मेरठ सामूहिक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सुहेल गार्डन में परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या की गुत्थी और गहराती जा रही है। पैसा न देने पर दंपती की हत्या की है, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि मासूम बच्चियों को क्यों मारा। एक साल, दो साल और आठ साल की बच्चियों ने हत्यारोपियों का क्या बिगाड़ा था। एक और दो साल की बच्चियां तो आरोपियों को पहचान भी नहीं सकती थी। इसके अलावा चर्चा यह भी है कि आरोपी सलमान ने बच्चियों से घिनौनी हरकत भी की थी। हालांकि एसएसपी विपिन ताडा का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट से ही हत्यारोपियों की घिनौनी हरकत का खुलासा होगा। पूछताछ में सलमान ने बहुत कुछ बताया है, पुष्टि होने पर धारा भी बढ़ेगी।

Murder of five people in Meerut Salman did a heinous act with the girls
Meerut Family Murder Case - फोटो : अमर उजाला

बहुत शातिर है सलमान
एसएसपी की प्रेसवार्ता के बाद भी हत्यारोपी सलमान के बच्चियों से घिनौनी हरकत के सवाल का ठोस जवाब नहीं मिला है। सलमान के घिनौनी हरकत के संबंध में पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि सलमान शातिर है और वह इस सवाल पर चुप हो जाता है। इसके चलते बच्चियों की विसरा रिपोर्ट और स्लाइड फॉरेंसिक लैब भेजी गई है।

Murder of five people in Meerut Salman did a heinous act with the girls
थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के सुहेल गार्डन में हुई पांच हत्याओं का आरोपी तस्लीम गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

दिन में ही खरीद ली थी लोहे की रॉड, रात का था दोनों को इंतजार
परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या का घटनाक्रम हत्यारोपी सलमान ने पुलिस को बताया। आठ जनवरी को मोईन अपने निर्माणाधीन मकान पर लिंटर डालने में व्यस्त था और उसका सौतेला भाई नईम ने साथी सलमान को साथ लेकर हत्याकांड के लिए बाजार से लोहे की रॉड खरीदी। दिनभर हत्यारोपी घूमते रहे और रात 8:30 बजे ही मोईन के घर पहुंच गए। दिन में कामकाज करके पत्नी आसमा अपनी तीनों बेटियों के साथ सो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder of five people in Meerut Salman did a heinous act with the girls
घर में बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला

पैसों को लेकर शुरू हुई थी बातचीत
नईम और सलमान ने पहले मोईन से चाय बनवाकर पी। उधार का पैसा कब लौटाएगा, इसको लेकर बातचीत शुरू की। मोईन ने घर को पूरा करने की बात कही। जिस पर नईम नाराज होकर घर से बाहर आ गया था। सलमान और मोईन की बात होने का सिलसिला जारी रहा। पांच मिनट बाद नईम लोहे की रॉड लेकर घर में फिर से अंदर आया और मोईन के सिर पर प्रहार कर दिया। चीख सुनकर आसमा की आंख खुल गई और चिल्लाई की क्या कर रहे हो। तभी नईम ने दूसरा प्रहार आसमा के सिर पर कर दिया। दंपती लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। दोनों हत्यारोपी मकान से बाहर आए। बड़ी बेटी अक्शा मकान में अंदर रो रही थी। तभी सलमान अकेला मकान में घुस गया और उसने बेटी अक्शा के बदसलूकी की।

विज्ञापन
Murder of five people in Meerut Salman did a heinous act with the girls
मुठभेड़ स्थल पर एसएसपी और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

तीनों बेटियों का दबा दिया गला
रोने की आवाज तेज आने लगी, तभी नईम भी घर में अंदर पहुंचा। दोनों ने तीनों बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। दंपती की मौत हुई है या नहीं, इसकी तसल्ली करने के लिए भी रात 8:30 बजे से सुबह 6:00 बजे तक दोनों हत्यारोपी मोईन के घर पर रहे। सलमान ने पुलिस को बताया कि लोहे की रॉड से प्रहार करने के बाद गले पर भी धारदार हथियार चलाया है, ताकि कोई भी जिंदा न बचे। घर का सामान क्षतिग्रस्त कर दोनों हत्यारोपियों ने जेवरात और नकदी भी ढूंढी। वारदात के बाद सुबह 6:15 बजे नईम अपने भाई तसलीम के घर पर पहुंचा। दोनों सुबह करीब 9:00 लिसाड़ीगेट से दिल्ली के लिए निकल गए। ब्रह्मपुरी में नईम ने अपने एक दोस्त को लोहे की रॉड और अन्य सामान से भरा बैग भी दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed