सोमवार सुबह नौ बजे थे। बच्चे कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे। अचानक बच्चों की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। सूचना पर जनता स्कूल में ग्रामीणों की भीड़ लगने लगी। वहां पहुंचे अभिभावकों ने मिड-डे मील दूषित होना बताया तो ग्रामीणों ने स्कूल के पास काफी गंदगी बताई।
यूपी: कक्षाओं में पढ़ रहे थे बच्चे, अचानक होने लगी खांसी, खुजली, उल्टी व दस्त, 64 की हालत बिगड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों के मुताबिक भूड़बराल में स्कूल के आसपास बहुत गंदगी है। कूडे़ के ढेर लगे हैं, जिससे संक्रामण रोग फैलने का खतरा बना था, जिसका नतीजा सोमवार को स्कूली बच्चों के एक साथ बीमार होने से सामने आया।
गनीमत रही कि गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। जिसके चलते बच्चों को जल्द ही उपचार मिल गया। डॉक्टरों की टीम का कहना है कि बच्चों को बुखार, उल्टी दस्त, खुजली, खांसी और दाद की शिकायत हुई।
यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE रिपोर्ट: चौंका देगी प्राइमरी स्कूलों की ये सच्चाई, तस्वीरों से खुली पोल
बच्चों के बीमार होने की जानकारी लगते ही अभिभावकों में खलबली मच गई। अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा किया। स्कूल प्रधानाचार्य ने स्थिति को संभाले रखा।
इससे पहले ग्रामीण बखेड़ा करते कि प्रधानाचार्य ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टरों की टीम को बुलाकर बच्चों का इलाज शुरू करा दिया था। बच्चों को दवाईयां बांटी गईं। बच्चों की हालत में सुधार होने के बाद वे अपने घर लौटे।
मिड-डे मील की होगी जांच
बच्चों की हालत मिड-डे मील खाने से बिगड़ी है, इसकी जानकारी डीएम को भी देना बताया गया। खाना खाने से हालत बिगड़ी या फिर गंदगी से, इसकी जांच होगी।
वहीं सवाल ये भी है कि स्कूल के पास की गंदगी को क्यों नहीं हटाया गया।
सभी बच्चे ठीक हैं
64 बच्चों की हालत बिगड़ गई थी। डॉक्टरों की टीम बुलाकर जांच कराई गई। सभी बच्चों की हालत ठीक है। बच्चों को खराब खाना नहीं दिया। - गजेंद्र वर्मा, प्रधानाचार्य जनता प्राथमिक स्कूल