यूपी के मेरठ शहर में सेक्स रैकेट का जाल फैला हुआ है। शहर के आलीशान होटलों में पहले भी कई सेक्स रैकेट पकड़े जा चुके हैं। लेकिन मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर चल रहे हैं।
सेक्स रैकेट बेनकाब, मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर, पुलिस ने मेरठ के कई कॉलेजों की युवतियां पकड़ीं
30 जुलाई को लालकुर्ती स्थित नैयर पैलेस के बैंक्वेट हॉल में दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसमें बैंक्वेट हॉल के मालिक दोनों भाइयों पर मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने बैंक्वेट हॉल तो सील किया, लेकिन होटल मालिकों की गिरफ्तारी नहीं की।
यह भी पढ़ें: सेक्स रैकेट का भंडाफोड, बिना आईडी ऑनलाइन होती थी बुकिंग, छह कमरों में ठहरे थे बैडमिंटन खिलाड़ी
इससे पहले 19 जुलाई को शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट के पूर्व महामंत्री विनोद अरोड़ा के साहिल होटल में भी सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। 23 जून को के ब्लॉक शास्त्रीनगर में दो युवक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा शास्त्रीनगर, गंगानगर, कंकरखेड़ा, साकेत, परतापुर और गढ़ रोड पर भी देह व्यापारी का खुलासा किया चुका है। लेकिन असली आरोपी अभी तक पकड़े नहीं गए।
शहर के कई कॉलेजों की युवतियां भी मिलीं
होटल ऑसम में छापामारी के दौरान एनएच-58 स्थित एक शिक्षण संस्थान, लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित शिक्षण संस्थान, मेडिकल और गंगानगर थाना क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों की युवतियां भी मिली। कुछ युवतियों की शादी तय हो चुकी है। उन्हें पुलिस ने मौके पर ही पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। देर रात तक परिजन हाथ जोड़कर पुलिस अफसरों के सामने माफी मांगते रहे। परिजनों ने गुहार लगाई की उनका घर बर्बाद हो जाएगा।
फैला है सेक्स वर्करों का जाल
कबाड़ी बाजार स्थित कोठों को खाली कराने के बाद सेक्स वर्करों का जाल पूरे शहर में फैल गया। शहर के होटलों में सेक्स वर्करों की ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है। अमर उजाला ने कई बार इसका खुलासा किया। पुलिस ने कई होटलों में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर इसकी पुष्टि भी की। लेकिन बड़े आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर पूछताछ भी नहीं की गई।