अमर उजाला और सव्या ज्वैल्स की प्रस्तुति मां तुझे प्रणाम के तहत बुधवार को जनजागरण बाइक रैली निकाली गई। हर आयु वर्ग के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। मां तुझे प्रणाम और भारत माता के जयकारों से शहर गूंज उठा। हाथ में तिरंगा और युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। पूरे अनुशासन के बीच दिल्ली रोड मोहकमपुर स्थित अमर उजाला के मुख्य कार्यालय से शुरू हुई रैली पीवीएस मॉल शास्त्रीनगर में संपन्न हुई। रास्ते में व्यापारियों, छात्र-छात्राओं, समाजसेवी संगठनों ने बाइक रैली का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। रैली से 15 अगस्त की सुबह सबसे बड़े राष्ट्रगान में हिस्सा लेने की अपील भी की गई।
राइडर्स बाइक ग्रुप, सोल राइडर ग्रुप और रोमर्स राइडर ग्रुप की अगवानी में रैली
राइडर्स बाइक ग्रुप, सोल राइडर ग्रुप और रोमर्स राइडर ग्रुप की अगवानी में रैली शुरू हुई। रैली का नेतृत्व कर रहे भाजपा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, सपा विधायक रफीक अंसारी के साथ एसपी सिटी मान सिंह चौहान, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी, साव्या ज्वैल्स के अमित गुप्ता, केएमसी के डॉ. सुनील गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली दिल्ली रोड से बागपत तिराहा, रेलवे रोड चौराहा, केसरगंज, सोतीगंज, बेगमपुल चौराहा से हापुड़ रोड पर बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, इंद्रा चौक, हापुड़ अड्डा चौराहा से गढ़ रोड, गांधी आश्रम चौराहा, नई सड़क से सेंट्रल मार्केट होती हुई पीवीएस मॉल शास्त्रीनगर पहुंची।
इन्होंने संभाली रैली की कमान
रैली में भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष विवेक वाजपेयी, महामंत्री वीनस शर्मा, राजीव अग्रवाल, वरुण गोयल, दीपक शर्मा, आशीष प्रताप, पहल एक संस्था के अमित शर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में युवक बाइक लेकर रैली में शामिल हुए और सभी ने अपने कार्यकर्ता साथियों को पूरे अनुशासन में रखते हुए रैली को शांतिपूर्वक संपन्न कराया।
जगह-जगह हुआ स्वागत
4 of 8
पुष्प वर्षा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रैली का सबसे पहले नवीन मंडी गेट के सामने संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, युवा संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष लल्लू मक्कड़, विपुल सिंघल, विकास गिरधर ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इससे आगे ट्रांसपोर्ट नगर गेट पर मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा और महामंत्री दीपक गांधी के नेतृत्व में दर्जनों ट्रांसपोर्टरों ने स्वागत किया। रेलवे रोड चौराहा पर अटल जनसेवा केंद्र के संचालक और पूर्व पार्षद अजय गुप्ता नटराज और सुनील अग्रवाल कांटा ने साथियों के साथ स्वागत किया। केके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में कॉलेज के एनसीसी, स्काउट कैडेट्स के साथ ही छात्रों ने मार्ग के दोनों तरफ मानव शृंखला बनाकर जयघोष और पुष्पवर्षा के बीच रैली का स्वागत किया।
बाइक राइडर ग्रुपों ने बिखेरी छटा
रैली का मुख्य आकर्षण का केंद्र शहर के तीन बाइकर ग्रुप राइडर्स, सोल राइडर और रोमर्स राइडर ग्रुप रहे। राइडर्स ग्रुप के लीडर सन्नी भसीन के नेतृत्व में अंकुश आनंद, दमनजीत कोछड़, निशांत कुशवाहा, करण नंदा, आकाश साहनी, रानुल कपूर, दीपक ढाल, गौतम विनायक, अश्वनी, सनी साहनी, रोबिन सपरा, आशीष पालीवाल, लव, शुभम कक्कड़, मिशेल, संजय रमानी, सचिन अरोड़ा, सन्नी कपूर और अभिनव बख्शी मौजूद रहे। सोल राइडर ग्रुप के अक्षय वत्स के नेतृत्व में रविंद्र सेठी, जॉन आशीष, नवीन सेठी, सुशांत, शिवेंद्र, अनमोल, जसप्रीत, रिचि त्यागी, आशीष मूना, शुभम रस्तोगी, अंकित गोल, रजत कालरा, प्रवेश और करण पंडित मौजूद रहे। रोमर्स ग्रुप के अखंड दीक्षित के नेतृत्व में तरुषी पवांर, सूर्योदय सिंह मान, संजय अग्रवाल, मोहिनी अग्रवाल, मुमताज सैफी, नईम खान, राहुल चौधरी गुरविंदर, दाऊद सैफी, शान ए आलम, अमीर आजम, उमेर सुहैल, फैसल अंसारी, मनजीत सिंह, नसीम खान और राजीव चोपड़ा मौजूद रहे।