फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूटर का इंजन, बाइक के पहिए और स्पीड 55 की, ....सब जुगाड़ है भैया, पुलिस ने भी पकड़ा माथा

Thu, 09 Jan 2020 12:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Jan 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Scooter engine, bike wheels and speed of fifty five,Traffic police fed up of jugad Vehicle in Meerut
traffic police, meerut traffic police - फोटो : अमर उजाला

मेरठ की सड़कों पर हादसों को न्योता देते दौड़ रहे जुगाड़ वाहनों की भरमार है। यहां न किसी को ट्रेफिक पुलिस का डर है और न ही कानून का। नतीजन ये जुगाड़ वाहन जमकर शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं।



हाल ही में इन जुगाड़ वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। जहां एक वाहन को पकड़ने के बाद उसकी जांच पड़ताल की गई तो पुलिस ने भी अपना माथा पकड़ लिया। आगे जानें आखिर कैसे बनाया गया था ये जुगाड़ वाहन: -

Scooter engine, bike wheels and speed of fifty five,Traffic police fed up of jugad Vehicle in Meerut
जुगाड़ गाड़ी - फोटो : Twitter

जुगाड़ के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। फुटबॉल तिराहा से एक जुगाड़ वाहन का ट्रैफिक पुलिस ने पीछा कर उसे दिल्ली चुंगी तिराहे पर घेराबंदी कर पकड़ा।

इस जुगाड़ वाहन में स्कूटर का इंजन लगा था, जबकि पहिए बाइक के थे। इसकी घेराबंदी के दौरान स्पीड 55 किमी प्रतिघंटा थी। पुलिस ने दिन भर में 28 जुगाड़ वाहन सीज किए।

Scooter engine, bike wheels and speed of fifty five,Traffic police fed up of jugad Vehicle in Meerut
दिल्ली रोड पर धुआं छोड़ता जाता जुगाड़ - फोटो : अमर उजाला

एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी के निर्देश पर टीआई सुनील कुमार, टीआई विक्रम सिंह, टीआई बसंत सिंह और टीआई डीडी दीक्षित ने अभियान चलाया।

दिल्ली रोड पर बेगमपुल से परतापुर तक एक साथ अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को देखकर चालक जुगाड़ वाहन लेकर भागने लगे। लेकिन पुलिस की गाड़ी लगाकर इन्हें रोका गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Scooter engine, bike wheels and speed of fifty five,Traffic police fed up of jugad Vehicle in Meerut
मोटर साइकिल से बनाई जुगाड़ में ड्रम लादकर ले जाता युवक। - फोटो : अमर उजाला

टीआई सुनील कुमार ने जो जुगाड़ वाहन पकड़ा, उसके चालक आबिद ने पूछताछ में बताया कि इसका भी इंजन बाइक का और पहिए स्कूटर के हैं। जबकि यह 70 से 80 किमी प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ सकता है। चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला। किसी कागज का तो सवाल ही नहीं था। 

टीआई ने जुगाड़ वाहन को सीज कर दिया। जली कोठी चौराहे पर जुगाड़ चालक राजू निवासी लालकुर्ती को पकड़ा गया। वह भी कोई कागज या डीएल नहीं दिखा पाया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। 

विज्ञापन
Scooter engine, bike wheels and speed of fifty five,Traffic police fed up of jugad Vehicle in Meerut
जुगाड़ वाहन - फोटो : अमर उजाला

नष्ट कर दिए जाएं ऐसे जुगाड़ वाहन
एसएसपी अजय साहनी ने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए हैं कि अवैध वाहनों पर कार्रवाई की जाए। ऐसे वाहनों को तो नष्ट कर दिया जाए। इसका वीडियो भी बनाया जाए। कोर्ट के आदेश के बिना वाहन न छोड़ा जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed