फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: MLA Atul Pradhan says—"Two kachoris, one samosa; complete faith in the Saini community

मेरठ: विधायक अतुल प्रधान बोले- दो कचौरी-एक समोसा, सैनी समाज पर पूरा भरोसा; भाजपा नेता संगीत सोम पर साधा निशाना

Sun, 04 Oct 2026 03:53 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 04 Oct 2026 03:53 PM IST
सार

महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले विचार गोष्ठी में सरधना विधायक अतुल प्रधान ने करीब एक हजार छात्राओं को साइकिल बांटी। कहा कि इस साइकिल से छात्राएं आसानी से स्कूल आ-जा सकेंगी। 

विज्ञापन
Meerut: MLA Atul Pradhan says—"Two kachoris, one samosa; complete faith in the Saini community
कार्यक्रम में उपस्थित लोग और बोलते अतुल प्रधान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लावड़ स्थित अंदावली मार्ग पर दाताराम सैनी के खेत में रविवार को महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले विचार गोष्ठी और मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक अतुल प्रधान ने करीब एक हजार छात्राओं को साइकिल वितरित की। उन्होंने कहा कि अब तक करीब नौ हजार छात्राओं को साइकिल दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन


Meerut: MLA Atul Pradhan says—"Two kachoris, one samosa; complete faith in the Saini community
मंच पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अतुल प्रधान ने पूर्व विधायक संगीत सोम का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष किया। कहा कि वर्तमान में महिलाओं का एक डायलॉग बहुत वायरल हो रहा है 'दो कचौरी, एक समोसा, लेकिन मैं महिलाओं का कहा गया डायलॉग नहीं दोहराऊंगा। मैं कहूंगा 'सामने वाले का नहीं भरोसा और सैनी समाज पर पूरा भरोसा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में गरीबों को राशन बांटा था, लेकिन इसके बदले उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करा दिए गए। अतुल प्रधान ने कहा कि भगवान राम भी 14 साल का वनवास काटकर वापस आए थे। इसी तरह सरधना विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें भी 14 साल बाद अपना आशीर्वाद देकर विधायक बनाया है। 
 
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हिंदू-मुस्लिम की बात करती है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। महंगाई पर कोई चर्चा नहीं करता। आज 500 रुपये का नोट लेकर बाजार निकलने पर पन्नी भरकर सब्जी तक नहीं आती। विधायक ने कहा कि कोई उन पर जातिवाद का आरोप लगाए या कोई अन्य आरोप, वह जनता की सेवा करने से पीछे नहीं हटेंगे। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साइकिल वितरण का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा देना है। कार्यक्रम में श्यामवीर, चरणसिंह, अमरपाल, पिंटू, बिट्टू, मोनू, दाताराम, विजयपाल, बाबर, विपिन, नितिन, सुरेंद्र, अंशुल, अरुण, मुरारी, विष्णु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed