फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवयुगलों की जोड़ी..., ससुराल में जमकर धमाल, दोस्तों के साथ करेंगे भांगड़ा, खास होगी लोहड़ी 

Thu, 09 Jan 2020 10:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Jan 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
Lohri 2020: Auspicious Time, Date For Puja, Meerut newly married couple will celebrate with in laws
नवविवाहित जोड़ी राहुल और ऋचा वाधवा - फोटो : अमर उजाला

लोहड़ी तो हर साल आती है। लोहड़ी की पवित्र अग्नि के फेरे लगाते हुए सुख, शांति की प्रार्थना भी करते हैं। दोस्तों के साथ मजाक, मस्ती पर्व की खुशियों को दोगुना कर देती है। मेरठवालों की लोहड़ी इस बार कुछ अलग और खास होगी। क्योंकि इस बार लोहड़ी हमकदम, हमसफर के साथ मनेगी।



इसमें मस्ती, मजाक, मनोरंजन का तड़का होगा। डांस और गीत, संगीत की महफिल सजेगी। गेम्स की बाजियां लगेंगी। शादी के बाद पहली लोहड़ी मनाने के लिए नवयुगल और परिवार दोनों ही उत्साहित हैं। निमंत्रण पत्र बांटकर रिश्तेदारों, परिवारजनों को पार्टी के लिए बुलाया गया है। भांगड़े के साथ डीजे की भी व्यवस्था की गई है।

Lohri 2020: Auspicious Time, Date For Puja, Meerut newly married couple will celebrate with in laws
नवविवाहित जोड़ी रिया और रमित - फोटो : अमर उजाला

ससुराल  में होगा जमकर धमाल  
बागपत रोड निवासी रिया और रमित की अप्रैल 2018 में शादी हुई थी। दोनों शादी के बाद पहली लोहड़ी के लिए बहुत उत्साहित हैं। रमित कहते हैं शादी से पहले भी लोहड़ी मनाते रहे हैं, लेकिन जोड़ी में इस बार पहली बार पर्व मनाएंगे इसलिए बहुत अच्छा लग रहा है।

रिया ने खास तैयारी की है। उनका कहना है कि ससुराल में पूरे परिवार के साथ लोहड़ी मनाऊंगी। इससे अच्छा पल कुछ नहीं हो सकता है। फुल मेकअप करूंगी, ब्राइडल ड्रेस स्पेशली लोहड़ी के लिए तैयार कराया है।

Lohri 2020: Auspicious Time, Date For Puja, Meerut newly married couple will celebrate with in laws
नवविवाहित जोड़ी विभु सेठी और विशाखा सेठी - फोटो : अमर उजाला

दोस्तों के साथ करेंगे भांगड़ा
बेगमपुल निवासी विभु सेठी और विशाखा सेठी की शादी के बाद यह पहली लोहड़ी है। दोनों 2019 में विवाह के बंधन में बंधे हैं। परिवार के सदस्यों ने उनकी पहली लोहड़ी की खास तैयारी की है।

डीजे पर डांस से लेकर गेम्स खेलेंगे। साथ ही भांगड़ा करेंगे, ताकि ये पल यादगार बन जाएं। विशाखा ने भी ड्रेस तैयार कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri 2020: Auspicious Time, Date For Puja, Meerut newly married couple will celebrate with in laws
नवविवाहित जोड़ी गर्विता और अमित सेठिया - फोटो : अमर उजाला

गेम्स और डीजे संग होगा जश्न
देवपुरी निवासी गर्विता और अमित सेठिया भी पर्व के लिए उत्साहित हैं। गर्विता ने लोहड़ी के लिए विशेष रूप से प्रीब्राइडल मेकअप बुक कराया है, ताकि लोहड़ी की पार्टी में सबसे सुंदर और आकर्षक लगें।

अमित भी अपनी लाइफ पार्टनर को इस दिन कुछ विशेष तोहफा देने की योजना बना रहे हैं। अमित ने कहा कि यह तोहफा गर्विता को लोहड़ी की पार्टी में दूंगा सरप्राइज है। परिवार के लोगों ने घर पर ही थीम बेस्ड लोहड़ी पार्टी प्लान की है।

विज्ञापन
Lohri 2020: Auspicious Time, Date For Puja, Meerut newly married couple will celebrate with in laws
नवविवाहित जोड़ी नवनीत सिंह चावला और हरनीत कौर - फोटो : अमर उजाला

परिवार ने प्लान की सरप्राइज पार्टी
वेस्टर्न कचहरी रोड निवासी नवनीत सिंह चावला और हरनीत कौर की शादी नवंबर में हुई थी। नवयुगल तो पहली लोहड़ी मनाने के लिए उत्साहित हैं ही, लेकिन उनसे कहीं ज्यादा उत्साह परिवार के अन्य सदस्यों में है।

पिता प्रीतपाल कहते हैं बच्चों को सभी का आशीर्वाद मिले इसलिए घर पर ही एक पार्टी प्लान की है। दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सभी सदस्यों को बुलाएंगे। कुछ सरप्राइज गिफ्ट और गेम्स भी रहेंगे। डीजे और डंास के साथ पार्टी को और आकर्षक बनाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed