फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार का कत्ल: सौरभ के दिल पर चाकू से तीन वार, साल में 1800 पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर नहीं भूल पा रहे मंजर

Fri, 21 Mar 2025 10:45 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 21 Mar 2025 10:45 AM IST
सार

saurabh murder case meerut: सौरभ की मां ने चौंकाने वाला दावा किया है कि उसके बेटे की छह साल की बेटी को अपने पिता की मौत के बारे में पता था और उसने कहा था, 'पापा ड्रम में हैं।' हालांकि, पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
Meerut Murder News Update  Saurabh  post mortem report reveals legs of dead body were bent backwards
सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

सौरभ राजपूत का जिस बेरहमी से कत्ल किया गया, उसे देखकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, चीफ फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ भी हैरत में हैं। दो दिन हो गए, मगर उनके जहन में अब भी सौरभ का शव घूम रहा है। चाकू के तीन वार उसके दिल पर किए गए। इससे दिल क्षतिग्रस्त था। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम पांच बजे सफेद चादर में लिपटा शव ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में लाया गया। लोग यह देखकर चौंक गए कि शव लंबाई में कम और चौड़ाई में ज्यादा दिख रहा था। दरअसल, पैर धड़ की तरफ मुड़े हुए थे। इससे धड़ चौड़ा लग रहा था। सिर अलग था। लोगों की जुबान पर यह सवाल था। लोगों ने इस बारे में आपस में बात भी की।



Trending Videos
Meerut Murder News Update  Saurabh  post mortem report reveals legs of dead body were bent backwards
साहिल के कमरे से बरामद बोतलें - फोटो : अमर उजाला

दिल के अंदर तक थे चाकू के वार
उन्होंने बताया कि शरीर को छोटा करने के लिए पैर पीछे की तरफ मोड़े गए थे, जो इतने सख्त हो गए थे कि उन्हें सीधा नहीं किया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दिल पर वार बहुत जोर लगाकर किए गए हैं, क्योंकि चाकू के वार दिल के अंदर तक थे। करीब डेढ़ घंटे तक पोस्टमार्टम चला। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

Meerut Murder News Update  Saurabh  post mortem report reveals legs of dead body were bent backwards
साहिल के कमरे से मिलीं ऐसी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

धड़ से अलग थी गर्दन, कलाइयों से दोनों हाथ
पोस्टमार्टम करने वाली चिकित्सीय टीम ने बताया कि एक साल में मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी में 1500 से 1800 पोस्टमार्टम होते हैं, जिनमें से 700 से 800 पोस्टमार्टम में वे लोग शामिल रहते हैं। सौरभ के शव के बारे में उन्होंने बताया कि यह अपने तरह का अजीब शव था, जो पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। शुरू में तो लगा सामान्य शव होगा, मगर ऐसा नहीं था। शव देखकर चौकना लाजिमी था, क्योंकि गर्दन धड़ से अलग कटी थी। कलाइयों से दोनों हाथ कटे थे। बाकी धड़ अलग था।

पढ़ें- UP: सौरभ का आखिरी वीडियो आया सामने... मुस्कान संग किया था डांस, पत्नी के खूंखार इरादों से बिल्कुल था बेखबर
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Murder News Update  Saurabh  post mortem report reveals legs of dead body were bent backwards
मुस्कान के साथ डांस करता सौरभ - फोटो : वीडियो ग्रैब

'बहुत सुंदर लड़का था क्यों मार डाला'
डॉक्टर ने बताया कि हम लोग वर्षों से पोस्टमार्टम करते आ रहे हैं। सामान्य तौर पर किसी शव को देखकर इतनी संवेदना नहीं आती है, लेकिन सौरभ का जिस तरह से कत्ल किया गया, उसे देखकर घर जाने के बाद भी जहन में वही शव घूमता रहा। साथ ही यह ख्याल भी आता रहा कि क्या पत्नी इतनी भी बेरहम हो सकती है। बहुत सुंदर लड़का था...क्यों मार डाला।

यह भी पढ़ें: UP: 'नमक स्वाद अनुसार और अकड़ औकात', साहिल के मिजाज में शुरु से ही बदमाशी; कमरे में मिली अजीबोगरीब चीजें

विज्ञापन
Meerut Murder News Update  Saurabh  post mortem report reveals legs of dead body were bent backwards
Meerut Murder Case - फोटो : अमर उजाला

कटर से काटा गया ड्रम और सीमेंट, तब निकला शव
टीम ने बताया कि शव को ड्रम में डालकर डस्ट और सीमेंट डालकर उसमें ऊपर तक पानी भरा गया था। इससे शव सीमेंट के बीच में जम गया था। हवा न जा पाने के कारण शव सड़ा गला नहीं था, उसमें दुर्गंध भी कम आ रही थी। पोस्टमार्टम हाउस में ड्रम को कटर से काटा गया। फिर जमे हुए सीमेंट को काटा गया। उसमें से शव निकाला गया। इसमें करीब एक घंटा लग गया। इसके बाद पोस्टमार्टम किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed