{"_id":"6ad8fe04159314ffa4001f07","slug":"meerut-a-crowd-created-a-commotion-at-a-hospital-following-the-death-of-a-former-village-head-pradhan-2026-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पूर्व प्रधान की मौत पर अस्पताल में सैकड़ों लोगों का हंगामा, परिजन बोले- पैसे जमा न होने पर रोक दिया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: पूर्व प्रधान की मौत पर अस्पताल में सैकड़ों लोगों का हंगामा, परिजन बोले- पैसे जमा न होने पर रोक दिया इलाज
Wed, 21 Oct 2026 11:31 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:31 PM IST
सार
मेरठ के हर्रा गांव के पूर्व प्रधान तैयब चौहान को ब्रेन हेमरेज होने के बाद साकेत स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों रुपये जमा न होने पर इलाज रोकने से मौत होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान तैयब की फाइल फाेटो और अस्पताल में धरना व हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा गांव निवासी पूर्व प्रधान तैयब चौहान की मौत के बाद बुधवार को साकेत स्थित निजी अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने और पैसे जमा न होने पर उपचार रोकने का गंभीर आरोप लगाया। पूर्व प्रधान की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद और सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरिया भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
Trending Videos
हर्रा गांव निवासी पूर्व प्रधान तैयब चौहान को 15 अक्तूबर को ब्रेन हेमरेज हुआ था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें साकेत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि बुधवार को अस्पताल प्रशासन ने पैसे जमा कराने को कहा। परिजनों ने जल्द पैसे देने की बात कही, लेकिन मरीज की हालत गंभीर होने के बावजूद अस्पताल ने आगे इलाज करने से मना कर दिया। बुधवार शाम को पूर्व प्रधान की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों और ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
मौत की खबर मिलते ही हर्रा गांव और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों ग्रामीण अस्पताल परिसर में जुट गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों ने जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने पीड़ित परिवार और डॉक्टरों से पूरे मामले की जानकारी ली। सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरिया ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी के लिए आगे आए मुंबई के इन्फ्लुएंसर फैजान, टाइगर श्रॉफ के चालक की भी करेंगे मदद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन