फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साैरभ हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ साहिल और मुस्कान की बर्बरता का खुलासा, डाॅक्टर भी रह गए दंग

Fri, 21 Mar 2025 08:42 AM IST
डिंपल सिरोही अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 21 Mar 2025 08:42 AM IST
सार

जब दिल की तस्वीर बनाई जाती है तो कई बार उसके आर पार एक तीर बनाया जाता है जिससे खून रिसता नजर आता है। पति की बेवफाई का शिकार हुए मेरठ के साैरभ के दिल का भी बिल्कुल वैसा ही हाल नजर आया। पोस्टमार्टम में कई बड़े खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन
Saurabh murder case: brutality of Sahil and Muskan was revealed in the postmortem report, shocks the doctors
मुस्कान व साैरभ - फोटो : अमर उजाला

फिल्मों के पोस्टर और सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे फोटो शेयर किए जाते हैं, जिनमें एक दिल बनाकर उसमें तीर घुसा होता है और उससे खून रिस रहा होता है। ठीक ऐसा ही सौरभ के दिल का हाल था। चाकू के तीन वार उसके दिल पर किए गए। इससे दिल क्षतिग्रस्त था। सौरभ का जिस बेरहमी से कत्ल किया गया, उसे देखकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, चीफ फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ भी हैरत में है। दो दिन हो गए, मगर उनके जहन में अब भी सौरव का शव घूम रहा है।


 

Saurabh murder case: brutality of Sahil and Muskan was revealed in the postmortem report, shocks the doctors
प्रेमी साहिल और आरोपी मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम करने वाली चिकित्सीय टीम ने बताया कि एक साल में मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी में 1500 से 1800 पोस्टमार्टम होते हैं, जिनमें से 700 से 800 पोस्टमार्टम में वे लोग शामिल रहते हैं।

सौरभ के शव के बारे में उन्होंने बताया कि यह अपने तरह का अजीब शव था, जो पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। शुरू में तो लगा सामान्य शव होगा, मगर ऐसा नहीं था। शव देखकर चौकना लाजिमी था, क्योंकि गर्दन धड़ से अलग कटी थी। कलाइयों से दोनों हाथ कटे थे। बाकी धड़ अलग था।

Saurabh murder case: brutality of Sahil and Muskan was revealed in the postmortem report, shocks the doctors
साैरभ् के घर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि शरीर को छोटा करने के लिए पैर पीछे की तरफ मोड़े गए थे, जो इतने सख्त हो गए थे कि उन्हें सीधा नहीं किया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दिल पर वार बहुत जोर लगाकर किए गए हैं, क्योंकि चाकू के वार दिल के अंदर तक थे। करीब डेढ़ घंटे तक पोस्टमार्टम चला। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saurabh murder case: brutality of Sahil and Muskan was revealed in the postmortem report, shocks the doctors
शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि हम लोग वर्षों से पोस्टमार्टम करते आ रहे हैं। सामान्य तौर पर किसी शव को देखकर इतनी संवेदना नहीं आती है, लेकिन सौरभ का जिस तरह से कत्ल किया गया, उसे देखकर घर जाने के बाद भी जहन में वही शव घूमता रहा। साथ ही यह ख्याल भी आता रहा कि क्या पत्नी इतनी भी बेरहम हो सकती है। बहुत सुंदर लड़का था...क्यों मार डाला।
 
विज्ञापन
Saurabh murder case: brutality of Sahil and Muskan was revealed in the postmortem report, shocks the doctors
पूरा ड्रम ही भेजना पड़ा मोर्चरी - फोटो : अमर उजाला
कटर से काटा गया ड्रम और सीमेंट, तब निकला शव
टीम ने बताया कि शव को ड्रम में डालकर डस्ट और सीमेंट डालकर उसमें ऊपर तक पानी भरा गया था। इससे शव सीमेंट के बीच में जम गया था। हवा न जा पाने के कारण शव सड़ा गला नहीं था, उसमें दुर्गंध भी कम आ रही थी। पोस्टमार्टम हाउस में ड्रम को कटर से काटा गया। फिर जमे हुए सीमेंट को काटा गया। उसमें से शव निकाला गया। इसमें करीब एक घंटा लग गया। इसके बाद पोस्टमार्टम किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed