{"_id":"67dbc29489c2ed7b3709a10f","slug":"three-days-before-murder-muskaan-had-danced-with-saurabh-watch-video-2025-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: सौरभ का आखिरी वीडियो आया सामने... मुस्कान संग किया था डांस, पत्नी के खूंखार इरादों से बिल्कुल था बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सौरभ का आखिरी वीडियो आया सामने... मुस्कान संग किया था डांस, पत्नी के खूंखार इरादों से बिल्कुल था बेखबर
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:25 PM IST
सार
Meerut Murder Case News Update: जांच में सामने आया है कि सौरभ की हत्यारोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में बुधवार को दिल दहला देने वाले खुलासे हुए।
विज्ञापन
1 of 14
मुस्कान के साथ डांस करता सौरभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बेटी के जन्मदिन पर 28 फरवरी को सौरभ के साथ मुस्कान और बेटी पीहू ने जमकर डांस किया था। इसका वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। जन्मदिन मनाने के अलावा सौरभ के मेरठ आने का कारण यह भी था कि वह अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण करा लेगा। इसके बाद वह वापस लंदन लौट जाएगा। आरोपियों ने उसका पासपोर्ट भी छिपा दिया था, ताकि वह वापस लंदन न जा सके और उसकी हत्या कर दी जाए।
2 of 14
Meerut Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
जांच में सामने आया है कि स्नैप चैट पर साहिल और मुस्कान आपस में बातचीत करते थे। स्नैप चैट पर मुस्कान ने कई फर्जी आईडी भी बना रखी थी। वह सौरभ की हत्या करने के लिए स्नैप चैट पर फर्जी आईडी से साहिल को मैसेज किया करती थी। वह साहिल से कहती थी कि तुम अगर सौरभ का वध (हत्या) कर दोगे तो तुम्हारी मां की आत्मा को शांति मिलेगी। साहिल की मां ज्योति थीं, जिनकी करीब 17 साल पहले मृत्यु हो चुकी है।
3 of 14
saurabh murder case
- फोटो : अमर उजाला
मुस्कान जान गई थी साहिल की कमजोरी
एसपी सिटी ने बताया कि साहिल अपनी मां को बहुत प्यार करता था, मां के बारे में अक्सर मुस्कान से बातचीत किया करता था। साहिल की कमजोरी मुस्कान समझ गई और वह बार-बार फर्जी आईडी से मैसेज कर साहिल को सौरभ का हत्या करने की बात लिखती थी। स्नैप चैट पर मुस्कान ने सौरभ की भी फर्जी आईडी बना रखी थी। सौरभ की आईडी से मुस्कान लिखा करती थी कि मेरे मां-बाप मुझे मारना चाहते हैं, ताकि लोग समझें कि सौरभ लिख रहा है और सौरभ की हत्या के बाद उसके परिजनों को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराएं और मुस्कान व साहिल बच जाएं।
शिमला में पति-पत्नी बनकर लिया था कमरा
शिमला में मुस्कान और साहिल ने खुद को पति पत्नी बताकर होटल में कमरा लिया था, क्योंकि बिना पति-पत्नी के दरअसल होटल में कमरा नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
5 of 14
हत्यारोपी मुस्कान के पिता
- फोटो : @ANI
जिद पर अड़ी बेटी, पापा से बात करा दो
सोमवार को जब मुस्कान मेरठ पहुंची तो बेटी पीहू ने पापा सौरभ से बातचीत कराने के लिए कहा। इस पर मुस्कान ने पीहू को कहा कि पापा डयूटी पर बाहर गए हुए हैं, अभी बातचीत नहीं हो सकती। यह बात सुनकर पीहू ने रोना शुरु कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।