फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौरभ हत्याकांड: आज शोक सभा में श्रद्धांजलि देने जुटे लोग, साहिल से जेल में मिलने पहुंची नानी, साथ लाई ये चीज

Wed, 26 Mar 2025 06:58 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 26 Mar 2025 06:58 PM IST
सार

मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद आज ब्रह्मपुरी में शोक सभा में लोग मृतक सौरभ को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। वहीं आरोपी साहिल से जेल में उसकी नानी मिलने के लिए पहुंची।

विज्ञापन
Saurabh murder case: People pays tribute in condolence meeting today, Nani came to meet Sahil in Jail
मृतक साैरभ की शोक सभा, साहिल की नानी दाएं - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद आज ब्रह्मपुरी में साैरभ के आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। यहां लोगों ने सौरभ की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दाैरान मां और भाई के आंसू छलक पड़े। वहीं आरोपी साहिल से मिलने के लिए उसकी नानी जेल में पहुंची। 



सौरभ हत्याकांड के आरोपी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी का एक और वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ होली पर झूमती दिखाई दे रही है। यह वायरल वीडियो सौरभ की हत्या के बाद 14 मार्च दुल्हैंडी के दिन का बताया जा रहा है। दोनों रंगों में सराबोर होकर नाचते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है दोनों नशे में धुत हैं।

Saurabh murder case: People pays tribute in condolence meeting today, Nani came to meet Sahil in Jail
साैरभ की शोक सभा - फोटो : अमर उजाला
सौरभ की हत्या करने के बाद मुस्कान और साहिल शिमला, मनाली और कसोल घूमने चले गए थे। वायरल वीडियो कसोल का बताया जा रहा है। जिसमें मुस्कान रस्तोगी अपने प्रेमी साहिल की बाहों में लिपटी हुई डांस करती हुई देखी जा रही है।
Saurabh murder case: People pays tribute in condolence meeting today, Nani came to meet Sahil in Jail
डांस करते हुए साहिल और मुस्कान - फोटो : वीडियो ग्रैब

डांस करते हुए मुस्कान जमीन पर भी गिरी है। जिसके बाद साहिल उसे संभलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी दौरान साहिल लड़खड़ाता भी दिखाई दे रहा है। इसे देखकर लोग उनके नशे में होने का दावा कर रहे हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सभी वीडियो को जांच में शामिल किया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saurabh murder case: People pays tribute in condolence meeting today, Nani came to meet Sahil in Jail
डांस करते हुए साहिल और मुस्कान - फोटो : वीडियो ग्रैब
इससे पहले सौरभ की आत्मा की शांति के लिए ब्रह्मपुरी से लोगों ने मंगलवार को कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हत्यारोपी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तौगी को फांसी देने की मांग की। लोगों ने सौरभ और उसके परिवार को जल्द से जल्दन्याय देने की मांग की। कैंडल मार्च में सौरभ के परिजन भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: UP:  सीओ को मोड़कर नहर में फेंक देंगे, डरने की बात नही! शामली में ऐसा क्यों बोल गए पूर्व मंत्री संजीव बालियान

 
विज्ञापन
Saurabh murder case: People pays tribute in condolence meeting today, Nani came to meet Sahil in Jail
कैंडल मार्च निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला

हाथ में मोमबत्ती और सौरभ की तस्वीर लेकर निकाले कैंडल मार्च में काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सौरभ के हत्यारों को फांसी दो के नारे भी लगे। मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने कहा कि सौरभ की हत्या जिस तरह से की गई है। उसके हत्यारों को फांसी दी जाए। कानून इन्हें ऐसी सजा दे कि कोई भी इंसान ऐसा अपराध करने के बारे में सोच भी न सके। कैंडल मार्च श्रीनीलकंठ महादेव मंदिर के सामने से शुरू होकर गौरीपुरा चौकी तक निकाला गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed