UP: सीओ को मोड़कर नहर में फेंक देंगे, डरने की बात नही! शामली में ऐसा क्यों बोल गए पूर्व मंत्री संजीव बालियान
उत्तर प्रदेश के शामली में भाजपा के जिला मंत्री विवेक की गिरफ्तारी के विरोध में धरने में पहुंचे पूर्व मंत्री संजीव बालियान ने चेतावनी दे डाली कि सीओ को मोड़कर नहर में फेंक देंगे। आखिर ऐसा क्यों बोल गए पूर्व मंत्री आगे पढ़ें विस्तार से।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में दुकानों के मालिकाना हक को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शहर कोतवाली पुलिस ने 16 दिन पहले जानलेवा हमला करने के आरोप में दर्ज मुकदमे में भाजपा के जिला मंत्री विवेक प्रेमी की गिरफ्तारी हो गई। इसके विरोध में बुधवार को व्यापारियों ने बड़ा बाजार, गांधी चौक, सराफा बाजार बद रखा। शिव मूर्ति के पास व्यापारी धरना देकर बैठ गए।
धरने पर पहुंचे पूर्व मंत्री संजीव बालियान से व्यापारियों ने सीओ सदर पर अभद्रता का आरोप लगाया। जिस पर पूर्व मंत्री ने कहा कि सीओ को मोड़कर नहर में फेंक देंगे, डरने की बात नहीं। कहा कि हर किसी को अधिकारियों से अपने अधिकार के लिए लड़ना चाहिए। कहा कि जब तक गिरफ्तार विवेक प्रेमी को नहीं छोड़ा जाएगा धरना जारी रहेगा।
ये था मामला
गांधी चौक स्थित शिव मंदिर के बाहर नौ दुकानों को लेकर मंदिर कमेटी और व्यापारियों के बीच मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। 11 मार्च को व्यापारी संजीव बंसल ने न्यायालय से स्टे आर्डर होने की बात कहते हुए दुकान खोल ली थी। इसकी जानकारी मिलने पर मंदिर पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने दुकान खोलने का विरोध किया, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच हंगामा हो गया था।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर हत्याकांड: बेचैनी में कट रही हत्यारे योगेश की रातें, 24 घंटे निगरानी रख रहा जेल प्रशासन
एसडीएम व सीओ ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को समझाकर मामला शांत कराया था। इस मामले में बाबा करणनाथ की तरफ से विवेक प्रेमी समेत आठ-दस लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपेार्ट दर्ज कराई गई थी।