फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साैरभ हत्याकांड: पड़ोसियों में हैरत, गली में सन्नाटा, सोशल मीडिया पर छाई रहीं आरोपियों की रील्स

Sat, 22 Mar 2025 01:45 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 22 Mar 2025 01:45 PM IST
सार

मेरठ में हुए सौरभ के कत्ल की दिल दहलाने वाली वारदात ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। वहीं शनिवार को भी क्षेत्र में हत्या की चर्चा रही। सोशल मीडिया पर भी देश भर में साैरभ की हत्या का मुद्दा छाया रहा। कातिल साहिल और मुस्कान के रील्स वायरल होते रहे।

विज्ञापन
Saurabh murder case: Neighbors shocked, silence in the street, reels of the accused dominated social media
पति की हत्यारी मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में हुए सौरभ के कत्ल की दिल दहलाने वाली वारदात से हर कोई हैरत में है। मुस्कान और साहिल के पड़ोसियों को कई दिन बीतने के बाद भी यकीन नहीं हो रहा कि ये दोनों इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देंगे। वहीं इस हत्याकांड की चर्चा पूरे शहर में होती रही। सोशल मीडिया पर भी सौरभ हत्याकांड छाया रहा। देश भर के लोग यहां शहर से रहने वाले अपने परिचितों और रिश्तेदारों से इस हत्याकांड के बारे में जानकारी लेते रहे। वहीं सोशल मीडिया पर  साहिल और मुस्कान की कसोल, मनाली की वीडियो व रील्स वायरल होती रहीं। तो कोई अपनी राय जाहिर करता नजर आया।

Saurabh murder case: Neighbors shocked, silence in the street, reels of the accused dominated social media
माैके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ब्रह्मपुरी में घटनास्थल के पास रहने वाली राधा गोयल ने बताया कि मुस्कान यहां मकान में बेटी के साथ रहती थी। करीब ढाई साल से ये यहां किराये पर रहते थे। मुस्कान किसी से बात नहीं करती थी। बेटी को छोड़ने स्कूल जाती थी। सौरभ को फरवरी के आखिर में पहली बार देखा तो पता चला कि यह मुस्कान का पति है। हां, साहिल रोजाना यहां आता था। राधा के अलावा निशा तोमर, विकास आदि भी जघन्य हत्याकांड से हैरत में हैं।
 

Saurabh murder case: Neighbors shocked, silence in the street, reels of the accused dominated social media
जहां रहते थे साैरभ और मुस्कान, वहां सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

साहिल के किरायेदार पवन शर्मा, पड़ोसी योगेश जैन, शेखर को भी यकीन नहीं हुआ कि वह ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम देगा। साहिल के पकड़े जाने पर अपने मायके से बुधवार को लौट कर आई उसकी नानी पुष्पा का भी कहना है कि उसे यकीन नहीं हो रहा कि साहिल ऐसा करेगा। इस घटना के बाद बुधवार को भी घटनास्थल वाली लगी में सन्नाटा पसरा रहा। मकान में पुलिस का ताला लगा हुआ है। पूरे शहर में इसी हत्याकांड की चर्चा होती रही।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saurabh murder case: Neighbors shocked, silence in the street, reels of the accused dominated social media
आरोपी साहिल व मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

सौरभ कुमार की हत्या करने वाली पत्नी मुस्कान रस्तोगी और प्रेमी साहिल शुक्ला को कोर्ट में पेश किया गया तो उनके चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। उन्हें देखकर नहीं लग रहा था कि इस वारदात का उन्हें जरा भी दुख है, मगर सोशल मीडिया साइट्स पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा। लोग तरह-तरह के कमेंट कर गुस्सा और अफसोस जाहिर कर रहे हैं। अधिकतर लोगों का यही कहना है कि तलाक देकर ही प्रेमी के साथ चली जाती, हत्या करने की क्या जरूरत थी।

विज्ञापन
Saurabh murder case: Neighbors shocked, silence in the street, reels of the accused dominated social media
मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

सोना नाम की यूजर ने लिखा- साहिल शुक्ला और मुस्कान को दी जाए फांसी, ऐसे मामलों में बने सख्त कानून। वैदिक और फूडी ने लिखा- छोड़ देती मारने की क्या जरूरत थी। गोविंद प्रसाद ने लिखा कि हत्या करने के बजाय पति को तलाक दे देती, फिर प्रेमी के साथ रह लेती। वीर ने कमेंट किया-मारा क्यों, छोड़ देती, वो भी किसी का लाडला होगा। मास्टर एकराज ने लिखा, वैवाहिक जीवन में हत्या से अच्छा शब्द है तलाक।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed