मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी ने कहा कि बेटी मुस्कान हमारे लिए मर चुकी है। मैं उससे जेल में मिलने नहीं जाऊंगा और न ही उसके लिए कोर्ट में पैरोकारी करूंगा। मेरा मकसद अब सौरभ के परिवार को न्याय दिलाना है। इसके लिए मुस्कान और साहिल शुक्ला को सजा दिलवाई जाएगी।
ब्रह्मपुरी में सराफ की दुकान करने वाले मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी ने कहा कि, बेटी ने हमारी मर्जी के बिना सौरभ राजपूत से प्रेम विवाह किया था। कई साल तक दोनों से हमारा कोई संबंध नहीं रहा। बाद में सौरभ के व्यवहार को देखते हुए उसे दामाद में रूप में स्वीकार किया।
2 of 10
थाना ब्रह्मपुरी में बैठे हत्यारोपी मुस्कान के परिजन
- फोटो : संवाद
बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर तीन मार्च को उसकी हत्या कर दी। 18 मार्च को हत्याकांड की जानकारी हुई। इस दिन मुस्कान ने बताया कि सौरभ की हत्या की है। उसी दिन से वह हमारे लिए मर गई। हमने ही उसे पुलिस के हवाले कर हत्या की जानकारी दी थी। प्रमोद ने कहा कि नाती पीहू की परवरिश हम करेंगे।
3 of 10
थाना ब्रह्मपुरी में बैठे हत्यारोपी मुस्कान के परिजन
- फोटो : संवाद
कविता ही मुस्कान की मां
सोशल मीडिया में कविता रस्तोगी के बारे में मुस्कान की सौतेली मां होने की चर्चाएं भी चलती रहीं। साथ ही चर्चा रही कि सौरभ ने मुस्कान की मां के खाते में एक लाख रुपये डाले थे, इस बारे में पूछने पर प्रमोद रस्तोगी ने कहा कि कविता ही मुस्कान की असली मां हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि वे ही सौरभ की आर्थिक मदद करते थे। उधर, पुलिस का कहना है कि अभी जांच चल रही है।
4 of 10
आरोपी साहिल और मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
क्या बोले मुस्कान के पड़ोसी
ब्रह्मपुरी में घटनास्थल के पास रहने वाली राधा गोयल ने बताया कि मुस्कान यहां मकान में बेटी के साथ रहती थी। करीब ढाई साल से ये यहां किराये पर रहते थे। मुस्कान किसी से बात नहीं करती थी। बेटी को छोड़ने स्कूल जाती थी। सौरभ को फरवरी के आखिर में पहली बार देखा तो पता चला कि यह मुस्कान का पति है। हां, साहिल रोजाना यहां आता था। राधा के अलावा निशा तोमर, विकास आदि भी जघन्य हत्याकांड से हैरत में हैं।
5 of 10
आरोपी मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
खाना नहीं बनाती थी मुस्कान
इस हत्याकांड की पूरे क्षेत्र में दिन भर चर्चा रही। अमर उजाला संवाददाता ने पड़ोसी महिला से जब बात की तो उसने बताया कि वे कुछ दिन पहले ही मुस्कान का नाम जानने लगे थे। जब पति नहीं होता था तो साहिल उसके घर कई बार आता था। लेकिन जब पति होता था तो वह उसके घर नहीं जाता था। महिला के अनुसार मुस्कान के घर पर दिन में खाना ऑर्डर करने के लिए दिन में छह बार डिलीवरी बाॅय आते थे। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।