फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौरभ हत्याकांड में एक और नया खुलासा: मुस्कान और साहिल को लेकर खुला चौंकाने वाला राज, पहले ही कर लिया था ये काम

Sat, 22 Mar 2025 03:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 22 Mar 2025 03:12 PM IST
सार

Saurabh Meerut Murder Case Update: मेरठ के सौरभ कुमार हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। सौरभ की हत्या करने के बाद भी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को पछतावा नहीं हुआ। वह जश्न मनाने के लिए हिमाचल में पहुंच गए थे। यहां जमकर जश्न मनाया।

विज्ञापन
Meerut Murder Case: New Revelation on Muskaan and Her Lover Sahil Shukla Regarding Murder of Saurabh
Meerut Murder - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी सौरभ कुमार की हत्या के आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। सौरभ की हत्या के बाद आरोपियों को पछतावा नहीं है। सौरभ की हत्या करने के बाद उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ हिमाचल प्रदेश के कसोल में रंगों की होली खेली। होली के दिन कसोल के एक रिसॉर्ट में मुस्कान और साहिल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


रेव पार्टी में डीजे पर दोनों होली के रंगों में सरोबार होकर जमकर डांस करते हुए दिख रहे हैं। ब्रह्मपुरी पुलिस ने इस वीडियो को भी जांच में शामिल कर लिया है। उनके साथ गए कैब चालक से भी पुलिस की टीम पूछताछ करेगी। ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर निवासी सौरभ राजपूत लंदन में एक बेकरी में नौकरी करता था। दो साल बाद वह 24 फरवरी को अपनी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और छह साल की बेटी पीहू का जन्मदिन मनाने आया था। 
Meerut Murder Case: New Revelation on Muskaan and Her Lover Sahil Shukla Regarding Murder of Saurabh
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
पहले ही खरीद लिया था ये सामान
उसने 25 फरवरी को मुस्कान और 28 फरवरी को बेटी पीहू का जन्म दिन मनाया। बेटी के जन्मदिन पर पीहू संग मुस्कान और सौरभ ने खूब डांस किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सौरभ को अपने रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या करने का षडयंत्र पहले ही रच लिया था। इसके लिए चाकू, उस्तरा, नशीली दवाई, पॉलीथिन आदि सामान पहले ही खरीद लिया था। दोनों ने तीन मार्च की रात को सौरभ की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। 
Meerut Murder Case: New Revelation on Muskaan and Her Lover Sahil Shukla Regarding Murder of Saurabh
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
होली के दिन मुस्कान और साहिल ने मनाया था जमकर जश्न
दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देकर मुस्कान और साहिल शुक्ला पांच मार्च को ही घूमने हिमाचल प्रदेश चले गए। वहां उन्होंने शिमला, मनाली, कसोल वैली आदि स्थानों पर मौज मस्ती की। 14 मार्च को होली के दिन मुस्कान और साहिल ने जमकर जश्न मनाया। इस बाबत वीडियो के वायरल होने पर शहर में तमाम चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Murder Case: New Revelation on Muskaan and Her Lover Sahil Shukla Regarding Murder of Saurabh
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
दोनों नशे के आदी हो गए 
मुस्कान और साहिल शुक्ला नशे के आदी हो चुके थे। सौरभ की हत्या करने के बाद भी दोनों को पछतावा नहीं हुआ। वह जश्न मनाने के लिए हिमाचल में पहुंच गए। होली और दुल्हेंडी का जश्न भी मनाया। जश्न बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसकी जानकारी लगने पर ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस जांच करने में जुट गई है। पता कराया जा रहा है कि हत्या करने के बाद दोनों कहां-कहां पर गए थे और उनके संपर्क में कौन था। 
विज्ञापन
Meerut Murder Case: New Revelation on Muskaan and Her Lover Sahil Shukla Regarding Murder of Saurabh
आरोपी मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस की टीम हिमाचल प्रदेश रवाना 
सौरभ हत्याकांड में साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस की एक टीम शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गई है। टीम वहां पर मुस्कान और साहिल शुक्ला के उन सभी ठिकानों पर जाएगी, जहां पर दोनों ठहरे थे। मुस्कान और साहिल 17 मार्च को हिमाचल से लौटे। 18 मार्च को मुस्कान ने अपनी मां कविता रस्तोगी और पिता प्रमोद रस्तोगी से झूठ कहा कि सौरभ की उसके परिजनों ने हत्या कर दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed