फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौरभ हत्याकांड: जेल में ये काम करेगी कातिल मुस्कान, साहिल उगाएगा सब्जी; दोनों के बैरक नंबर भी आए सामने

Sun, 30 Mar 2025 01:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 30 Mar 2025 01:47 PM IST
सार

मेरठ के सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद आरोपियों को जेल प्रशासन ने अन्य बंदियों के साथ शिफ्ट कर दिया। साहिल और मुस्कान को मुख्य बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्हें काम भी मिल गया है। 

विज्ञापन
Saurabh Meerut murder case Killer Muskan and Sahil shifted to main barracks
Meerut Murder Case - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में पति सौरभ की हत्या के मामले में जेल में बंद पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को मुख्य जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। दस दिन बाद जेल प्रशासन ने नियमानुसार उन्हें शिफ्ट किया है। जेल में मुस्कान का नया पता 12 बी और साहिल शुक्ला का नया ठिकाना 18ए बैरक है। 


कातिल मुस्कान ने जेल में सिलाई सीखने की इच्छा जताई है, अब मुस्कान को सिलाई कढ़ाई के ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं, साहिल शुक्ला ने खेती करने का आग्रह किया। अब साहिल जेल में सब्जियां उगाएगा। 
 
Saurabh Meerut murder case Killer Muskan and Sahil shifted to main barracks
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
मुस्कान और साहिल को मुख्य बैरकों में किया शिफ्ट 
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि 19 मार्च को पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। नियमानुसार, पहले दस दिन बंदियों को जेल के भीतर मुलाहिजा बैरक में रखने का प्रावधान है। साहिल और मुस्कान को भी मुलाहिजा बैरक में रखा गया था। शनिवार को दस दिन पूरे हो गए। इसके बाद जेल प्रशासन ने साहिल और मुस्कान को मुख्य बैरक में अन्य बंदियों के साथ शिफ्ट कर दिया। 
Saurabh Meerut murder case Killer Muskan and Sahil shifted to main barracks
जेल मे मिलने पहुंची साहिल की नानी - फोटो : अमर उजाला
साहिल से मिली नानी
सौरभ मर्डर की हत्यारोपी मुस्कान से जेल में अभी तक परिवार का कोई सदस्य मिलने नहीं आया। वहीं साहिल की नानी जिला कारागार में उससे मिलकर आई। बुलंदशहर निवासी साहिल की नानी पुष्पा ने बताया कि साहिल उनका बहुत ख्याल रखता था। साहिल ने कहा है कि मैं बाहर आकर फिर से आपका ख्याल रखूंगा। वो मुझे समझाने की कोशिश कर रहा था, जिससे मैं उसकी चिंता न करूं। यकीन नहीं हो रहा साहिल ऐसा कर देगा। उनका कहना है कि साहिल को मुस्कान और नशे ने बर्बाद कर दिया। हमारा छोरा उसके पीछे पागल था। बुधवार को आरोपी साहिल की नानी उससे मिलने के लिए जेल पहुंची थी। यहां वह साहिल के कपड़े और नमकीन लेकर पहुंची थीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saurabh Meerut murder case Killer Muskan and Sahil shifted to main barracks
ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास युवक सौरभ कुमार की हुई हत्या के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : संवाद
फोरेंसिक टीम ने खून के नमूने लिए
सौरभ की हत्या करने के बाद पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल सलाखों के पीछे हैं। मंगलवार को एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन, ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और फोरेंसिक की टीम सौरभ के किराए के मकान में पहुंचे। टीम ने मौके से खून के नमूने और फिंगर प्रिंट लिए। टीम ने बेडरूम और बाथरूम का भी नक्शा तैयार किया गया है। टीम ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की। दो घंटे साक्ष्य जुटाने के बाद टीम वापस लौटी।

 
विज्ञापन
Saurabh Meerut murder case Killer Muskan and Sahil shifted to main barracks
थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में हुई युवक सौरभ कुमार की हत्या - फोटो : संवाद
चार्जशीट दाखिल करने के लिए जुटे रहे सबूत
ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में सौरभ की हत्या पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ कर दी थी। आरोपियों ने सौरभ की गर्दन काट दी थी। साहिल गर्दन अपने घर लेकर गया था। जिसके बाद दोनों शिमला, कसोल और मनाली घूमने गए थे। वापस आने के बाद वारदात का पर्दाफाश हो गया था। ब्रह्मपुरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनो आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल करने के लिए साक्ष्य जुटा रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed