सांता आया, झोली में ढेर सारे उपहार लाया, प्रभु यीशु के जन्म पर चर्चों में प्रार्थना सभा
सांता आया, झोली मे ढेर सारे उपहार लाया। लाल पोशाक पहनकर सफेद दाढ़ी वाला सांता क्लॉज जब नन्हें बच्चों के बीच पहुंचा तो बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। सांता ने जब अपनी पोटली से उपहार निकालकर बच्चों को बांटे तो यूं लगा कि बच्चों को अलीबाबा का खजाना मिल गया हो। कुछ ऐसा ही माहौल शहर के ज्यादातर स्कूलों में सोमवार को रहा, जहां बच्चों ने क्रिसमस पर्व मनाया। मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स कैंट में लघु नाटिका व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रिंसिपल मधु सिरोही, प्रतिभा अरोड़ा ने बधाई दी। केएल इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस कार्निवल मनाया गया। बच्चे सांता क्लॉज बनकर आए।
क्रिसमस ट्री सजाओ, कार्ड मेकिंग, उपहार सजाओ एक्टिविटी हुई। प्रिंसिपल सुधांशु शेखर ने बधाई दी। जेएस एकेडमी पल्लवपुरम में यीशु मसीह का जन्मदिन मनाया गया। बच्चों ने आया चरनी में पालनहारा गीत सुनाया। शैर्य त्यागी सांता क्लॉज बनकर आए। प्रिंसिपल पूनम शर्मा ने सभी को बधाई दी। वंशिका कांगड़ा ने संचालन किया।
दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल में प्रिंसिपल रुचि शर्मा ने शुभकामनाएं दी। बच्चों ने उपहार सजाए व इनाम जीते। स्कूल अध्यक्ष संजय दीवान, डॉ. गीतिका दीवान ने बधाई दी। कृष्णा पब्लिक स्कूल में क्रिसमस समारोह में बच्चों ने नाटिका का मंचन किया। स्कूल प्रबंधक भोपाल सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दी। कोमल, आकांक्षा, रविता व आरती ने सहयोग दिया। मॉय पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों ने भाग लिया और सांता क्लॉज बनकर स्कूल आए। स्कूल चेयरमैन हाजी इमरान याकूब व प्रिंसिपल ज्योतिका मिश्रा ने बधाई दी। एलिना, आयान, रिजा, सोफिया, रिजवान व तहलील विजेता बने।