फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला के 'मां तुझे प्रणाम' अभिनव अभियान का आगाज, देखिए तस्वीरें

Fri, 11 May 2018 11:43 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 11 May 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
Salute the martyrs in the historic augharnath temple at meerut, see photos
शहीदों को नमन - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान का आगाज क्रांति दिवस (10 मई) को शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। अमर उजाला की ओर से औघड़नाथ मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पण समारोह हुआ।

Salute the martyrs in the historic augharnath temple at meerut, see photos
शहीदों को नमन - फोटो : अमर उजाला

आयोजन में डॉ. रीता बहुगुणा जोशी कैबिनेट मंत्री उप्र सरकार महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण, पर्यटन विभाग, मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार, एडीजी प्रशांत कुमार एवं पर्यावरणविद् पद्मश्री अनिल प्रकाश जोशी सहित शहरवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर शहीद स्तंभ पर फूल चढ़ाकर शहीदों को नमन किया।

Salute the martyrs in the historic augharnath temple at meerut, see photos
शहीदों को नमन - फोटो : अमर उजाला

इनके अलावा एमडीए वीसी साहब सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, एसएसपी राजेश कुमार पांडे, एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी, एसपी देहात राजेश कुमार, एएसएपी सतपाल सिंह, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सरधना विधायक संगीत सोम, दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, किठौर विधायक सतबीर त्यागी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, कैंट बोर्ड सीईओ प्रसाद चवन, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा, नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर सदर प्रशांत कपिल, टीएसआई दीनदयाल दीक्षित व नदीम खान ने भी शहीदों को पुष्प अर्पित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salute the martyrs in the historic augharnath temple at meerut, see photos
शहीदों को नमन - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला लगातार पिछले नौ सालों से हर वर्ष मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान का आयोजन कर रहा है। वर्ष 2010 से प्रारंभ हुआ आजादी के पर्व को मनाने का यह सिलसिला अनवरत जारी है। हर वर्ष शहरवासियों के सहयोग से मां तुझे प्रणाम अभियान अब महाभियान का रूप ले चुका है। क्रांति दिवस पर शहरवासियों ने औघड़नाथ मंदिर में बने शहीद स्तंभ पर शहीदों को पुष्प चढ़ाकर नमन किया।

विज्ञापन
Salute the martyrs in the historic augharnath temple at meerut, see photos
शहीदों को नमन - फोटो : अमर उजाला

वहीं एनसीसी कैडेट्स ने सलामी दी। बच्चों, बुजुर्गों व स्वतंत्रता सेनानियों सभी ने क्रांतिवीरों को नमन किया। पुलिस, प्रशासन, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संगठनों के साथ स्कूल, कॉलेजों के प्रिंसिपल, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आयोजन में शामिल हुए। क्रांति स्मारक के पास ही लगे साइन बोर्ड पर सभी अतिथियों व शहरवासियों ने स्लोगन लिखकर शहीदों को नमन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed