फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीम आर्मी के कार्यकर्ता की हत्या के बाद सहारनपुर में तनाव, सदमे में परिवार, तस्वीरें

Thu, 10 May 2018 09:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 10 May 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army worker killed in Saharanpur, Family in shock, see photos
सचिन वालिया का फाइल फोटो और हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया के छोटे भाई सचिन वालिया की मौत के बाद शहर में तनाव फैल गया। वालिया की मौत से पीड़ित परिवार सदमे में है। जबकि शहर के हालात ठीक नहीं है। जिलेभर में पुलिसफोर्स तैनात की गई, यही नहीं इंटरनेट सेवाएं भी रोक दी गई। तस्वीरों में देखिए सुलगे सहारनपुर के हालात...

Bhim Army worker killed in Saharanpur, Family in shock, see photos
पुलिस से तीखी नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

महाराणा प्रताप जयंती पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को रामनगर में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल वालिया के छोटे भाई सचिन वालिया की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। जिला अस्पताल में शव मोर्चरी में रखने को लेकर पुलिस और परिजनों में कई दौर की धक्का-मुक्की हुई। परिजनों ने राजपूत समाज के युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर आए डीएम, एसएसपी और कांग्रेस विधायक नरेश सैनी को प्रदर्शनकारियों का विरोध झेलना पड़ा।

Bhim Army worker killed in Saharanpur, Family in shock, see photos
पुलिस को जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उधर, पुलिस-प्रशासन ने जांच के बाद घटना को संदिग्ध करार दिया। घटना के बाद तनाव को देखते हुए जिले में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई। इसके अलावा महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम को भी प्रशासन ने स्थगित करा दिया। स्कूलों में समय से पहले छुट्टी करा दी गई।  वहीं पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। आसपास के जिलों से भी फोर्स मंगाई गई है। आरआरएफ तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhim Army worker killed in Saharanpur, Family in shock, see photos
पुलिस से तीखी नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

देहात कोतवाली क्षेत्र गांव रामनगर निवासी भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल वालिया के छोटे भाई सचिन वालिया (25) को बुधवार पूर्वाह्न संदिग्ध हालात में गोली लग गई। लहूलुहान हालत में सचिन को कमल वालिया आदि जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। वालिया के भाई को गोली लगने की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Bhim Army worker killed in Saharanpur, Family in shock, see photos
पुलिस से तीखी नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह कई थानों की फोर्स के साथ अस्पताल आ गए। यहां पर सचिन का शव कब्जे में लेने को लेकर पुलिस और समर्थकों में धक्का-मुक्की हुई। इसी बीच डीएम पीके पांडेय और एसएसपी बबलू कुमार ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिया, मगर भीम आर्मी समर्थकों ने दोनों अधिकारियों पर आरोपों की झड़ी लगा दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed