फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: चालक को झपकी... तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, नहीं लगाई थी सीट बेल्ट, इसलिए न खुले एयरबैग; 4 दोस्तों की मौत

Tue, 01 Jul 2025 02:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Jul 2025 02:25 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है। बागोवाली रजबहे के पास चालक को नींद की झपकी आने से इनोवा 25 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Road Accident in Muzaffarnagar Devotees car fell into a ditch Four friends from Gujarat died
Road Accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर जिले के छपार थाना इलाके के पानीपत-खटीमा हाईवे पर केदारनाथ जा रहे दोस्तों की गाड़ी फर्राटा भर रही थी। जहां हादसा हुआ, उसके पास घुमावदार हाईवे है। सीट बेल्ट नहीं लगी होने के कारण एयरबैग भी नहीं खुल सके, जिस कारण चार दोस्तों की जान चली गई।


हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी की स्पीड ज्यादा थी। चालक को झपकी लगी और घुमावदार हाईवे पर वह नियंत्रण खो बैठा। हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए कार नीचे खेत में गिर गई। यहां खेत में पानी भरा था।
Trending Videos
Road Accident in Muzaffarnagar Devotees car fell into a ditch Four friends from Gujarat died
खाई से कार को निकालती क्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार सवारों में किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। इस वजह से एयर बैग भी नहीं खुले। राहगीर पहुंचे तो गाड़ी की खिड़कियां नहीं खुलीं। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद खिड़कियां तोड़कर युवकों को बाहर निकाला गया।

 
Road Accident in Muzaffarnagar Devotees car fell into a ditch Four friends from Gujarat died
मौके पर जमा लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस कर रही परिजनों का इंतजार
पुलिस ने युवकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि परिजनों से बात हो गई है, उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Road Accident in Muzaffarnagar Devotees car fell into a ditch Four friends from Gujarat died
खाई में गिरी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, चार दोस्तों की मौत
मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर बागोवाली रजबहे के पास चालक को नींद की झपकी आने से इनोवा 25 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार गुजरात के तारापुर निवासी चार दोस्तों अमित, विपुल और सरगासन निवासी भरत व कर्ण की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा जिगर गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार पांचों दोस्त केदारनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे। सबकी उम्र 24 से 25 साल के बीच है।

 
विज्ञापन
Road Accident in Muzaffarnagar Devotees car fell into a ditch Four friends from Gujarat died
जानकारी देते एसएसपी संजय कुमार - फोटो : वीडियो ग्रैब
छपार थाना क्षेत्र के बागोवाली रजबहे के पास हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। राहगीरों की मदद से पुलिस ने कार में फंसे युवकों को खिड़की तोड़कर मुश्किल से बाहर निकाला। सभी को स्वामी कल्याण देव जिला अस्पताल लाया गया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed