फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाचा की शादी में खूब नाचे थे ऋषि कपूर, मेरठ से है गहरा नाता, कुछ अनसुने किस्से

Fri, 01 May 2020 01:54 PM IST
कपिल kapil शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ
शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 May 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor had danced to his uncle's wedding in 1969 and family has a special relationship with Meerut
अभिनेता ऋषि कपूर - फोटो : अमर उजाला

बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है... हर शादी, बरात में बजने वाले इस गीत पर आम बच्चों की तरह नन्हा चिंटू (अभिनेता ऋषि कपूर) भी खूब नाचा था। साकेत में चाचा की शादी में नाचते हुए चिंटू ने चाची का स्वागत किया, उनके साथ फोटो खिंचाई। इसके बाद चिंटू एक-दो बार मेरठ आया और चाची के हाथ का हलवा भी खाया था।

Rishi Kapoor had danced to his uncle's wedding in 1969 and family has a special relationship with Meerut
ऋषि कपूर - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान की जड़ें मेरठ में गहरी जमी हैं। कहें कि कपूर परिवार की तरक्की का आगाज ही मेरठ से होता है। कपूर खानदान के पुरोधा पृथ्वी राज कपूर मेरठ के दामाद हैं। मेरठ के पटेल नगर के मेहरा परिवार की बेटी रामसरनी मेहरा कपूर से ऋषि कपूर के दादा पृथ्वी राज कपूर की शादी हुई थी। बस यहीं से कपूर खानदान का मेरठ से रिश्ता जुड़ा, जो आज भी कायम है। रामसरनी कपूर के भतीजे नरेश मेहरा की शादी में 1969 में राज कपूर का पूरा परिवार मेरठ आया था। नरेश मेहरा के छोटे भाई सीए चंदर मेहरा (ऋषि कपूर के चाचा) आज भी परिवार सहित राजेश्वरी पैलेस मेरठ रहते हैं। चंदर मेहरा कहते हैं हमारा खानदानी घर तो पटेल नगर में था, लेकिन बाद में हम यहां राजेश्वरी पैलेस शिफ्ट हो गए।

Rishi Kapoor had danced to his uncle's wedding in 1969 and family has a special relationship with Meerut
ऋषि कपूर - फोटो : instagram

बहुत चुलबुले थे ऋषि कपूर
चाचा चंदर मेहरा कहते हैं कि रामसरनी कपूर मेरी बुआ थीं। उनके सभी बेटे राज कपूर व अन्य हमारे फुफेरे भाई थे, इस नाते ऋषि कपूर के साथ हमारा चाचा का नाता बनता है। चिंटू शुरू से ही बहुत चुलबुला था। ऋषि कपूर के घर का नाम चिंटू है, इसलिए हम लोग हमेशा ही उसे चिंटू बोलते थे, ऋषि नाम से बहुत ही कम बुलाया। मेरठ में मेरे बड़े भाई नरेश मेहरा की शादी में पूरा परिवार आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor had danced to his uncle's wedding in 1969 and family has a special relationship with Meerut
चंदर मेहरा - फोटो : अमर उजाला

आजादी से पहले जुड़ी थी रिश्तेदारी
चंदर कपूर कहते हैं कि रामसरनी कपूर और पृथ्वीराज कपूर का विवाह समुंदरी (अब पाकिस्तान) में ही हो गया था। भारत-पाक विभाजन से पूर्व दोनों ही परिवार एक-दूसरे के परिचित थे। वहीं यह विवाह संपन्न हुआ था। बंटवारे के बाद दोनों परिवार हिंदुस्तान आ गए। हम मेरठ और कपूर खानदान मुंबई में बस गया। लेकिन बुआ का मायका था तो एक दूसरे के यहां आना जाना रहता था।

विज्ञापन
Rishi Kapoor had danced to his uncle's wedding in 1969 and family has a special relationship with Meerut
ऋषि कपूर - फोटो : डेमो

मेरठ से है राज, ऋषि और नीतू कपूर का गहरा नाता

कपूर परिवार का मेरठ से गहरा नाता रहा है। मशहूर वकील अरुण बक्शी ने बताया कि नीतू सिंह ने 1965 में सोफिया में पढ़ाई की थी। इस दौरान उनकी बहन पूनम भी उनकी सहपाठी रही है। अनिल बख्शी ने बताया कि दिल्ली में जन्मी नीतू सिंह के पिता दर्शन सिंह आर्मी में थे, उस वक्त उनकी पोस्टिंग मेरठ में थी। नीतू भी अपने पिता के साथ मेरठ में ही रह रही थी तभी उन्होंने सोफिया गर्ल्स स्कूल में एडमिशन लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed