सीमा पर तैनात जवानों का देश के लोगों को संदेश, बाॅर्डर हम संभाल रहे, आप घरों में सुरक्षित रहें, लाॅकडाउन का पालन करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय थल सेना के अलावा एयरफोर्स, बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, यूपी पुलिस, दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस और पंजाब पुलिस में गांव के युवा भर्ती हैं। सेना में रहकर ड्यूटी पर डटे कंडेरा गांव के बेटों ने ग्रामीणों और देशवासियों से आह्वान किया कि वह अपने घरों में सुरक्षित रहें, उनकी खातिर ही वह बॉर्डर पर ड्यूटी दे रहे हैं।
परचून की दुकान चलाने वाले मौजूद्दीन का बेटा रोहिल खान बीएसएफ में इन दिनों पंजाब में तैनात है। मां शहनाज बताती है कि बेटा जब भी कॉल करता हैए घर में ही रहने की बात करता है। बेटे ने कहा है कि सब साथ देंगेए तभी कोरोना जैसी बीमारी को मात दी जा सकेगी।
किसान प्रमोद तोमर का बेटा अनुराग तोमर बीएसएफ में जवान है। इन दिनों असम के गुवाहटी में तैनात है। प्रमोद तोमर का कहना है कि वह मौका मिलते ही घर कॉल कर कहता है कि लॉकडाउन का पालन करना होगा। मां राजबीरी देवी कहती है कि बेटा परिवार और गांव से घर में ही रहने की बार हर बात कह रहा है।
किसान उदयवीर सिंह का बेटा अमित कुमार सेना में जम्मू कश्मीर में तैनात है। जब भी घर कॉल करता है तो कोरोना संक्रमण से बचाव का जिक्र जरूरत करता है। पिता उदयवीर सिंह और माता इंद्रेश देवी कहती हैं कि अमित कहता है कि सबको मिलकर लॉकडाउन को सफल बनाना होगा।